स्थानीय

12 March 2024 Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, तेज बारिश की संभावना

12 March 2024 Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार बारिश का दौर जारी है और इसके कारण सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी जिले, बाड़मेर, नागौर, जालोर, फलौदी और जोधपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। रात का न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 12 March 2024: गेहूं, सरसों, प्याज और चने में तेजी, देखें आज का मंडी भाव

फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 मार्च को एक बार पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होने जा रहा है। (12 March 2024 Rajasthan Weather Update)  इसके कारण राज्य में बादल छाएंगे और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आठ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी और यह दौर 15 मार्च तक चलेगा।

कई जिलों में तापमान बढ़ा

राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में रात का तापमान बढ़ने से सर्दी कम हो गई। लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर देखने को मिल रहा है और इसके कारण मौसमी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ रहा है। आज दिन का तापमान कई जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

13 मार्च से बारिश का दौर शुरू

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 13 मार्च से राज्य में एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना जताई जा रही है। जयपुर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और फलौदी में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Ji Lakhi Mela 2024: दिल्ली के फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार, श्रद्धालुओं को मिलेगी मेले की पूरी जानकारी

16 मार्च से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 16 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद उत्तरी हवाओं की अपेक्षा पश्चिम से आने वाली हवा ज्यादा असरदार होगी। इसके कारण गर्मी तेजी से बढ़ने लगेगी। पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से राजस्थान में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

Narendra Singh

Recent Posts

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago