Categories: स्थानीय

धौलपुर में चंबल के बीहड़ों ने फिर किया राजस्थान को शर्मसार, 16 वर्षीय लड़की से हुआ गैंगरेप

जयपुर। धौलपुर स्थित चंबल के बीहड़ों ने एकबार फिर राजस्थान को शर्मसार किया है।  यहां पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को कट्टे की नोक पर बाइक पर बिठाकर जंगल में ले गए थे। आरोपियों की संख्या दो थी। दोनों ने बीहड़ में उसके साथ गैंगरेप किया। धौलपुर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक युवक की पीड़िता ने पहचान की है। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी कराया जा रहा है।

 

Youtube Video पर लाइक करने के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर धोखाधडी करने वाली गैंग गिरफ्तार

 

लड़की से बीहड़ों की में दरिंदगी
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार के मुताबिक नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 24 अप्रैल को शाम के समय घर के पीछे खेत पर शौंच करने गई थी। तभी दो युवक बाइक से आये और कट्टे का भय दिखाकर नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गए। बाइक से आरोपी पीड़िता को चंबल के बीहड़ों में ले गए। वहां पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया।

 

मीडिया की गोद में बैठे अशोक गहलोत, की सरकार रिपीट करने में सहयोग की मांग

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बीहड़ों में ही छोड़कर फरार हो गए। जब नाबालिग लड़की घर पहुंची तो पूरी घटना अपनी मां को बताई। नाबालिग लड़की की मां ने महिला थाने पर गैंग रैप का मामला दर्ज करवा। नाबालिग लड़की ने एक युवक की पहचान कर ली है। जिसके खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

 

ईद पर खाचरियावास के बेटे और यूट्यूबर एल्विश ने लगवाया जयपुर में जाम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

 

आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की दबिश
थानाप्रभारी फौजदार के अनुसार दूसरे आरेापी युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। नाबालिग लड़की की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को सौंप दी है। सीओ सिटी सुरेश सांखला ने अलग – अलग टीम घटित की गई है। पुलिस टीमें दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग जगह पर दबिश दे रही हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago