Categories: स्थानीय

बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की, भरतपुर सांसद सहित 2 कार्यकर्ता बेहोश

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से आज जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चो की कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सीएमआर की ओर कूच कर रही थी कि पुलिस ने बीच में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। कुछ महिलाओं ने बैरिकेड्स लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस जाब्ता तैनात होने के कारण असफल रही। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस प्रदर्शन में महिला पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प में भरतपुर सांसद रंजीता कोली सहित 2 कार्यकर्ता बेहोश हो गईं, उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

महिला अत्याचारों के मुद्दे को लेकर आज बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन शुरु करने से पहले भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाएं थालियां बजाते हुए कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए सीएम हाउस के लिए रवाना हुई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।

 

अगला प्रदर्शन युवाओं के मुद्दे पर

महिलाओं के मुद्दे के बाद अगला प्रदर्शन किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर किया जाएगा। 12 जुलाई को बीजेपी झुंझुनूं में किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इसमें ऐसे किसानों से संपर्क साधा जाएगा जिनका बैंकों में अभी तक लोन बकाया है। इसके साथ ही 18 जुलाई को अजमेर में युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा। जिसमें पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से सवाल किए जाएंगे। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago