स्थानीय

20 March 2024 Rajasthan Weather Update: पारा बढ़ने से तेज होगी गर्मी, गर्म हवाएं चलने के आसार

20 March 2024 Rajasthan Weather Update: राजस्थान के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इसके कारण बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। दक्षिणी जिले कोटा, उदयपुर, बारां, सिरोही, जोधपुर समेत अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है। जयपुर मौसम केन्द्र ​के अनुसार राज्य में अगले 7 दिन आसमान साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 20 March 2024: रबी की मुख्य फसल में तेजी, देखें आज का मंडी भाव

पश्चिमी रेगिस्तान में तापमान 40 के पास

सीकर, बाड़मेर, चूरू न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर में तापमान 20, चूरू में बढ़कर 16 और सीकर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में दिन में गर्मी तेज रहेगी और सीकर में दिन का तापमान 32 और चूरू-पिलानी में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।

राजधानी में गर्मी बढ़ी

राजधानी जयपुर में तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जयपुर में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी। अगले चार-पांच दिन में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Congress Free Banswara: एक नेता ने पूरे इलाके को कर दिया कांग्रेस मुक्त, बांसवाड़ा में राम भरोसे पार्टी

तेज होगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली के साथ ही तेजी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। तापमान में ये उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन राज्य में गर्मी तेज होने लगेगी। पश्चिम से सीधी गर्म हवाएं राजस्थान में आने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है। सरहदी जिलों में गर्मी तेज होने की संभावना जताई गई है।

Narendra Singh

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

12 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

43 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

57 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago