स्थानीय

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए 8 पार्षद, कुसुम यादव बनी हेरिटेज नगर निगम की कार्यवाहक मेयर

Jaipur News :  जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना किसी शर्त के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही भाजपा कांग्रेसी पार्षदों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कर कार्यवाहक मेयर के नाम की घोषणा करेगी। बता दें कि निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी के 12 से ज्यादा पार्षद पिछले 3 महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। सिविल लाइंस, आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा के पार्षद थे। यह पार्षद मुनेश गुर्जर से परेशान होकर बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से इन पार्षदों की अनौपचारिक मुलाकात हुई। इसमें 8 पार्षदों ने तत्काल बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया। इसी के साथ ही अब कुसुम यादव को हेरिटेज नगर निगम की कार्यवाहक मेयर (Kusum Yadav Jaipur Nagar Nigam Heritage Mayor) बनाया गया है।

भाजपा से बागी होकर लड़ा चुनाव

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव (Kusum Yadav) को अब कार्यवाहक मेयर बनाया गया है। कुसुम यादव का कार्यकाल 60 दिन का रहेगा। कुसुम यादव को चुनाव के समय भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वो बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बनीं। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया। तब भाजपा की तरफ से उनको मेयर पद का उम्मीदवार भी बनाया था। आपको बता दें कि कुसुम यादव भाजपा के कार्यकर्ता अजय यादव की पत्नी हैं। जबकि, कुसुम खुद भी दूसरी बार नगर निगम में पार्षद बनी हैं। इससे पहले वह सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कुल 100 पार्षद हैं। इनमें 47 पार्षद कांग्रेस, 42 पार्षद भाजपा तथा 11 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते थे। इनमें से 9 का कांग्रेस पार्टी को समर्थन गया था। वहीं, 2 ले बीजेपी को समर्थन दिया था। जबकि, विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से पार्षद नीरज अग्रवाल ने भाजपा जॉइन कर ली थी। इसके साथ ही मेयर मुनेश गुर्जर को पार्षद पद से भी सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम हेरिटेज में कुल पार्षदों की संख्या 99 रह गई है। ऐसे में 50 पार्षदों की संख्या बहुमत के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस के 8 पार्षदों द्वारा भाजपा जॉइन करने के बाद अब भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

यह भी पढ़ें:- Rajkumar Roat के बयान पर मचा बवाल, भीड़ मारने पर उतारू

इन पार्षदों ने जॉइन की बीजेपी

(1) मनोज मुद्गल वार्ड 35

(2) सुशीला देवी वार्ड 63

(3) उत्तम शर्मा वार्ड 49

(4) अरविंद मीठी वार्ड 71

(5) मोहम्मद जकरिया वार्ड 65

(6) पारस जैन वार्ड 80

(7) ज्योति चौहान वार्ड 46

(8) संतोष कर वार्ड 78

 

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उड़ाई भजनलाल सरकार की नींदे, जानें बाबा का नया घमासान

Rajasthan paper leak latest news: भजनलाल सरकार के लिए उनके मंत्री ही सिरदर्दी का कारण…

57 मिन ago

Coldplay शो के टिकट की मारामारी, 10 लाख तक चार्ज, 99 लाख वेटिंग में, ऐसे करें बुकिंग

जयपुर। Coldplay Ticket In India : कोल्डप्ले शो का इन दिनों भारत में जबरदस्त बवाल…

1 घंटा ago

जुबेर खान की फिर होगी जीत! रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला ये जबरदस्त कार्ड

जयपुर। Ramgarh Assembly By Election : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

2 घंटे ago

जयपुर में उल्टा पड़ा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का दाव, 404 में से सिर्फ 19 सेंपल फेल

Jaipur Adulterated Food Items Raid Passed in Sample: घी, तेल, सब्ज, फल सभी में धड़ल्ले…

2 घंटे ago

मेवाराम जैन के पीछे पड़े बेनीवाल और हरीश चौधरी, कर दिया ये कांड

Ummedaram Beniwal on Mewaram Jain : जयपुर। आज की बड़ी खबर राजस्थान की राजनीति से…

3 घंटे ago

हनुमान बेनीवाल की एक गलती और हार निश्चित, ये है वो बड़ी बजह

जयपुर। Hanuman Beniwal News : राजस्थान की सात सीटो पर होने वाले उपचुनानों को लेकर…

3 घंटे ago