स्थानीय

8 March Women Day 2024 : नागौर की दिव्यकृति सिंह ने दुनिया को मनवाया घुड़सवारी का लोहा

जयपुर। 8 March Women Day 2024 को पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस बार विश्व महिला दिवस के मौके पर मॉर्निंग न्यूज इंडिया आपको राजस्थान की उन महिलाओं के बारे में बता रहा है जिन्होंने अपने दम पर शानदार दुनिया का अपने दम का लोहा मनवाया और खुद के साथ ही राजस्थान और देश का नाम दुनिया में रोशन किया। ऐसी ही राजस्थान की एक महिला दिव्यकृति सिंह हैं जिनकी घुड़सवारी का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। तो आइए जानते हैं कि राजस्थान की दिव्य कृति सिंह कौन हैं और इन्होंने घुड़सवारी में क्या कारनामा करके दिखाया।

दिव्यकृति सिंह बनी अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला

घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में वो देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली देश की पहली महिला घुड़सवार हैं। उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अर्जुन अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। इतना ही नहीं बल्कि दिव्यकृति पिछले 5 सालों में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली राजस्थान राज्य की एकमात्र महिला भी हैं। ऐसे में यह कार्य खुद दिव्यकृति सिंह ही नहीं बल्कि राजस्थान के लिए भी गर्व वाला है। दिव्यकृति इक्वेस्ट्रियन में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

यह भी पढ़ें : 8 March Women Day 2024 : दीया कुमारी ने कभी नहीं देखा हार का मुंह! ऐसे पहुंची राजस्थान के डिप्टी CM पद तक

दिव्यकृति सिंह ने भारत को 41 साल बाद दिलाया स्वर्ण पदक

दिव्यकृति सिंह की बदौलत घुड़सवारी में भारत को 41 साल के लंबे इंतजार के बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दिव्यकृति भारतीय घुड़सवारी ड्रेसेज टीम की सदस्य भी हैं। साल 2022 में दिव्यकृति का एशियन गेम्स में चयन नहीं हो सका था, परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और प्रेक्टिस जारी रखी जिसके फलस्वरूप पिछले साल वो स्वर्ण पदक प्राप्त कर सकीं।

एशिया में नंबर 1 है दिव्यकृति की रैंकिंग

दिव्यकृति सिंह रियाद, सऊदी अरब में अंतर्राष्ट्रीय ड्रेसेज प्रतियोगिता में रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अब उन्होंने मार्च 2023 में अंतर्राष्ट्रीय एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन की ओर से जारी ग्लोबल ड्रेसेज रैंकिंग में एशिया में नंबर 1 और विश्व में नंबर 14वां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : 8 March Women Day 2024 : धौलपुर की महारानी वसुंधरा राजे कैसे पहला चुनाव हारकर 2 बार राजस्थान की CM बनीं, जानिए

नागौर जिले की रहने वाली हैं दिव्यकृति सिंह

41 साल बाद घुड़सवारी में भारत को स्वण पदक दिलाने वाली दिव्यकृति सिंह राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली हैं। पिछले कुछ वर्षों से दिव्यकृति जर्मनी में घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं। उनके पिता विक्रम सिंह राठौड़ राजस्थान पोलो संघ से जुड़े रहे हैं ऐसे में घुड़सवारी उन्हें विरासत में मिली है।

दिव्यकृति सिंह की स्कूलिंग व कॉलेज

दिव्यकृति ने अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल और द पैलेस स्कूल जयपुर से शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से की और इस दौरान ही वो यूरोप में (नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, ऑस्ट्रिया) में घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही थीं। दिव्यकृति ने विश्व में घुड़सवारी की राजधानी माने जाने वाले वेलिंगटन-फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका में भी ट्रेनिंग ली थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 सप्ताह ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 सप्ताह ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 सप्ताह ago