8 March Women Day 2024: बच्चे की प्रथम गुरु मां होती है। एक महिला पत्नी, बहिन, बेटी, मां,दोस्त और गुरु सब कुछ होती है। एक महिला ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करती है। इसका मतलब ये है कि आज की महिला (8 March Women Day 2024) सारे क्षेत्रों में अपना बहुमुल्य योगदान दे रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर मार्निंग न्यूज इंडिया आपको ऐसी ही महिलाओं के बारे में जानकारी दे रहा है जिन्होनें अपने अपने क्षेत्रों में न केवल नाम कमाया बल्की अपनी जन्म भूमि से लेकर देश विदेशों में भी ख्याति हासिल की। ऐसी ही एक शख्सियत हैं हॉकी वाली सरपंच। आज आपको बताने जा रहे हैं नीरु यादव के बारे में।
यह भी पढ़ें 8 March Women Day 2024: जोधपुर की मिताली ने 22 गज की पिच पर किया हैं राज, जानें ख़ास
2020 में नीरु यादव पहली बार सरपंच बनीं। सरपंच बनने के साथ ही उनके लक्ष्य उनके एकदम सामने थे। उन्हें जो करना था उसके लिए नीरु ने न दिन देखा ना रात। अपने गांव की पंचायतों का सुदृढ़ीकरण करने के बाद गांव में सड़कों की मरम्मत करवाना, पीने के पानी की अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाना आदि उनके कुछ महत्वपूर्ण काम हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी सारी सुख सुविधाओं को त्याग दिया और अपने वेतन को भी एक तरह से त्याग दिया। उन्होनें अपने वेतन से गांव में खेल के मैदानों का निर्माण करवाने, स्कूलों में सुविधाओं को सुधारने में लगाती रहीं हैं। इसी के साथ नीरु यादव ने महिला (8 March Women Day 2024) सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं के उत्थान पर ही काम किया।
नीरु यादव यानी हॉकी वाली सरपंच। शेखावाटी झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के लाम्बी अहीर पंचायत की रहने वाली नीरु यादव एक नहीं दो नहीं बल्की पूर तीन गांवों की सरपंच है। कैसे बनीं नीरु यादव हॉकी वाली सरपंच ये बताएंगें आज आपको। दरअसल नीरु यादव सरपंच के पद पर आसीन रहते हुए महिलाओं और गांव की लड़कियों के लिए ऐसा काम करना चाहती थीं कि गांव के साथ देश का भी नाम रोशन हो। इसके लिए उन्होनें गांव की लड़कियों को मनाया और एक हॉकी टीम तैयार की। इस पूरी टीम के लिए उन्होनें संसाधन भी खुद ही जुटाए। महिला टीम को सुबह जल्दी जगाकर अभ्यास के लिए लेकर जाना। ये उनकी दिनचर्या का हिस्सा ही बन गया है। इसलिए ही गांव के लोगों ने उनका नाम हॉकी वाली सरपंच रख दिया।
नीरु यादव को KBC यानी कौन बनेगा करोड़पति में भी आमंत्रित किया गया। नीरु यादव के महिलाओं के लिए किेए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हे KBC के 15 वें सीजन में बुलाया गया। जहां पर नीरु यादव की अमिताभ बच्चन ने भी जमकर तारीफ की। नीरु यादव ने शो से 6 लाख 80 हजार रुपये जीते। इस रकम को भी उन्होनें नेक काम यानी हॉकी टीम के लिए खर्च करने की बात कही।
यह भी पढ़ें 8 March Women Day 2024 : नागौर की दिव्यकृति सिंह ने दुनिया को मनवाया घुड़सवारी का लोहा
इस तरह हॉकी वाली सरपंच यानी नीरु यादव का कहना है कि वो अपना पूरा जीवन महिलाओं के विकास के लिए ही समर्पित करना चाहती हैं। वो राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव की होनहार छात्राओं को खेलते हुए देखना चाहती हैं। महिलाएं समाज का दर्पण होती है। एक महिला जननी भी होती है तो समाज सुधारक भी। परिवार से लेकर पूर देश चलाने की ताकत किसी में है तो वो बस महिला में है। महिला दिवस के अवसर पर मार्निंग न्यूज इंडिया ऐसी महिलाओं को सलाम करता है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…