जैसलमेर। पोकरण में बीएसएफ की 87वीं बटालियन का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। 56वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में परमाणु नगरी पोकरण में सीमा सुरक्षा बल की और से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का शुभारंभ सालमसागर तालाब से हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह बीएसएफ के अधाकारियों ने आमजन को माला पहनाकर नागरिकों का अभिनंदन किया।
कांग्रेस नेता नारायण रंगा के नेतृत्व में आमजन ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेरट रणबीर सिंहं के साथ ही जवानों का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता नारायण रंगा के नेतृत्व में तिरंगा रैली पर पुष्प वर्षा भी की और जवानों का उत्सावर्धन किया। देशभक्ती के गीतों की धुन से ओतप्रोत रैली में ऊंटों को सजा धजा कर रैली में शामील किया गया जो सभी के आर्कषक का केंद्र रहा। रेगिस्तान के जहाज को सजा कर जवान उस पर बैठ कर रैली में शामिल हुए रैली के दौरान जवान से लेकर अधिकारी हर कोई हाथों में तिरंगा झंडा लिए हए नजर आया। हर कोई भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। और राष्ट्र भक्ति के धुन पर झुम रहा था।
रैली के दोरान भारतीय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेरट रणबीर सिंहं के साथ ही जवानों को शहर वासियों ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। भारतीय सीमा सुरक्षा बल की महिलओं के साथ ही पुरूष प्रहरी भी शहर की सड़कों पर कदम ताल मिलाते हुए नजर आए। हर कोई राष्ट्र भक्ति गीतों में डूबा हुआ था। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेरट रणबीर सिंहं ने इस दौरान कहा देश की सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके साथ ही सिंह ने कहा भारतीय सीमा सुरक्षा बल देश की आन बान और उसकी सुरक्षा पर कभी कोई खतरा नहीं आने देगा।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…