Categories: स्थानीय

A Girl With 26 Fingers Was Born: 26 उंगलियों वाली बच्ची ने लिया जन्म, परिजन देवी का अवतार मान रहे

 

A Girl With 26 Fingers Was Born: राजस्थान (Rajasthan) के डीग से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डीग जिले (Deeg district) के कामा कस्बे (Kama Town News) में एक बच्ची का जन्म 26 उंगलियों के साथ हुआ है। इस बच्ची के दोनों हाथों में 7-7 उंगलियां और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां है। परिजनों ने इसे धोलागढ़ देवी का अवतार (Dholagarh Devi Incarnation) मानकर खुशी व्यक्त की है। पूरे इलाके में इस बच्ची की चर्चा जोरों पर है। 

 

कामा अस्पताल के डॉक्टर बीएस सोनी ने बताया कि 26 उंगलियों के साथ बच्ची का जन्म लेना, ऐसे मामले बहुत रेयर होते है। डॉक्टर ने कहा यह सब जेनेटिक विसंगति (Genetic Anomaly) के चलते होता है, इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है और सरजू देवी की यह दूसरी पुत्री है। 

 

यह भी पढ़े: Weather Alert in Rajasthan: राजस्थान में अगले 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

 

बच्ची को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान 

 

मामला कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले (Gopinath Mohalla) का है, जहां गोपाल भट्टाचार्य की पत्नी 25 वर्षीय सरजू देवी ने शनिवार रात सामुदायिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके 26 उंगलियां है। प्रसूता महिला के पति गोपाल भट्टाचार्य सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल हैं। 

 

यह भी पढ़े: Jyoti Mirdha: ज्योति मिर्धा ने साधा हनुमान बेनीवाल पर निशाना, कही ये बड़ी बात

 

धौलागढ़ देवी को इष्ट मानते हैं परिजन

 

प्रसूता के भाई दीपक बताते है कि उनकी बहन ने 26 उंगलियों वाली बच्ची को जन्म दिया है। दीपक ने कहा हम बच्ची को धौलागढ़ देवी का अवतार मान रहे है। धौलागढ़ देवी को हम अपना इष्ट मानते हैं इसलिए 26 उंगलियां वाली बच्ची को धोलागढ़ देवी का अवतार मानकर खुशी व्यक्त कर रहे है। 

 

यह भी पढ़े: कोटा न्यूज: मंदिर में दीवार पर लिखकर मांगी जाती है मन्नत, पूरी होती है अर्जी

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago