स्थानीय

Aaj Ka Mausam, 21 February 2024: राजस्थान में ओले पड़ने की चेतावनी

Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam, 21 February 2024: राज्य और देश के कई हिस्सों में 21 और 22 फरवरी को मध्यम से भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में अगले 48 घंटों में गर्जन के साथ बारिश होगी। उत्तरपश्चिमी भारत में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

देश में ऐसा रहेगा मौसम (Aaj Ka Mausam)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा दिए गए अलर्ट में कहा गया है कि देश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूरे उत्तरी भारत में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होगी और कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी यूपी सहित कई जगहों एवं पर्वतीय स्थलों पर ओले भी पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश, IMD का नया अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, यूपी में भी ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। ओले पड़ने तथा वर्षा के कारण इन जगहों का तापमान भी सामान्य से कम हो सकता है जिसके चलते अचानक ठंड बढ़ेगी। हालांकि 22 फरवरी के बाद मौसम में सुधार आने के बाद फिर एक बार तापमान बढ़ेगा।

राजस्थान और जयपुर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Jaipur Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग ने राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। राज्य में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है और गर्जन के साथ बिजली चमकेगी। राज्य में औसत तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले कम रह सकता है।

देश के मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया वीडियो

आईएमडी ने मौसम (Rajasthan Aaj Ka Mausam) की जानकारी देने के लिए एक वीडियो बुलेटिन भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan MLA Contact Number List pdf Download यहां से करें, तुरंत लगेगा फोन

 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

17 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago