Categories: स्थानीय

Aaj ka Mousam: राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कल शनिवार, 25 नवंबर को मतदान हुआ। वहीं, आज रविवार (26 नवंबर) को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। मौसम के बदले मिजाज ने प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया हैं। खासकर राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने जैसलमेर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

 

आज सुबह से ही जैसलमेर में सर्द हवाएं चल रही हैं। सूर्य देव भी बादलों में घिर गए हैं। विभाग ने भी 50% प्रतिशत तक हल्की बारिश की संभावना जतायी है। 
कुछ ही देर पहले जैसलमेर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू होने की जानकारी भी मिली है, जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट होना तय है। 

 

यह भी पढ़े:  Rajasthan Chunav : पिछले चुनाव का रिकॉर्ड टूटा, 74 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

 

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

 

जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बर्फबारी होने से राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो गया था। एक बार अब मौसम ने करवट ली है। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बढ़ेगी और बर्फ भी गिरेगी। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

किरोड़ी ने किया ये बड़ा खेला! दौसा सीट पर कांग्रेस की हार पक्की

Dausa Vidhan Sabha: हरियाणा में चौंकाने वाले नतीजों की वजह से यहां राजस्थान में भी…

10 घंटे ago

Rajasthan by-election : देवली-उनियारा सीट पर बदले जातिगत समीकरण, Sachin Pilot की बढ़ी टेंशन

Rajasthan by-election : हरियाणा चुनाव का रिजल्ट आने क बाद राजस्थान में होने वाले उपचुनावों…

10 घंटे ago

जयपुर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 महीने तक

Jaipur News Today : जयपुर शहर अपने स्थापत्य कला ऐतिहासिक इमारतों के कारण आज पूरे…

10 घंटे ago

उपचुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, हरियाणा के बाद राजस्थान में चलेगा ‘जाट फैक्टर’

Rajasthan by-election : जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर और इस हार…

13 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

16 घंटे ago

राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!

Rajasthan News Districts : जयपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही…

16 घंटे ago