Rajasthan Ka Mausam 9 February 2024: राजस्थान के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नया अपडेट जारी किया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बहुत जल्द देश का मौसम बदलने वाला है। राज्य में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक के बीच लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान तथा आस-पास के अन्य राज्यों यथा पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड का न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली तथा अन्य राज्यों में यह तापमान इससे भी नीचे जा सकते हैं। 9 फरवरी को राज्य में शीतलहर भी चलने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: जयपुर में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, फिर बढ़ेगी सर्दी
विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 10 से 14 फरवरी तक वर्षा होने की संभावना जताई है। पोस्ट में कहा गया है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित गंगा के विशाल मैदान में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश (Rajasthan Ka Mausam) हो सकती है। इसके चलते तापमान में भी काफी कमी आ सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने कहा है कि अगले दो दिन राज्य में कोहरा छाया रहेगा। जयपुर, सीकर, चूरू सहित कई स्थानों पर औसत तापमान में कमी आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ राहत मिलने के चांस बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश का दौर शुरू, 1 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत तथा मध्य भारत के बहुत से इलाकों में मौसम (Rajasthan Ka Mausam) में अचानक बदलाव आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कोहरे तथा ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित होगा। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी यह समय आपदा भरा रहने वाला है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…