Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: ‘आप’ ने दिया भगवाधारी योगी को टिकट, जानें- क्यों है जीतने की उम्मीद

 

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी हिंदू कार्ड (Hindu Politics) चल दिया है। आप ने राजस्थान के रण में गोरखनाथ टीला के महंत रूपनाथ गोगामेड़ी (Mahant Roopnath Gogamedi) को उतार दिया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: आरएलपी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इस सीट पर खुद उतरेंगे हनुमान बेनीवाल

 

'आप' ने दिया भगवाधारी योगी को टिकट 

 

महंत रूपनाथ गोगामेड़ी को राजस्थान (Rajasthan News) की भादरा विधानसभा सीट (Bhadra Assembly Seat) से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। आप के पास राजस्थान के इन चुनावों में कोई बड़ा चेहरा तो मौजूद नहीं है, लेकिन महंत जीतने में कामयाब रहते है तो प्रदेश की राजनीति में छा सकते है। 

 

रूपनाथ गोगामेड़ी बीते तीन-चार सालों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए है। इससे पहले से ही वे समाज कार्यों में लगे रहे हैं। भादरा विधानसभा सीट पर महंत की उम्मीदवारी इसलिए भी मजबूत हो जाती है क्योंकि पिछले 15 चुनावों में यहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग चुनाव जीतते रहे है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, 21 को दिया टिकट

 

भादरा विधानसभा सीट पर पिछले चुनावों का हाल 

 

1952 में – हंस राज आर्य (कांग्रेस)

1957 में – राम किशन भाम्बू (निर्दलीय) 

1962 में – हरदत्त सिंह (निर्दलीय) 

1967 में – हंस राज आर्य (कांग्रेस)

1972 में – ज्ञान सिंह चौधरी (कांग्रेस)

1977 में – लाल चंद (जनता पार्टी) 

1980 में – ज्ञान सिंह चौधरी (कांग्रेस)

1985 में – लाल चंद (लोक दल) 

1990 में – लाल चंद (जनता दल) 

1993 में – ज्ञान सिंह चौधरी (निर्दलीय)

1998 में – संजीव कुमार (कांग्रेस)

2003 में – डॉ सुरेश चौधरी (निर्दलीय)

2008 में – जयदीप (निर्दलीय)

2013 में – संजीव कुमार (भाजपा)

2018 में – बलवान पूनिया (कम्युनिस्ट पार्टी)

 

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि भादरा विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर 2018 तक कुल 15 चुनाव लड़े जा चुके है। इनमें से कभी भी किसी एक पार्टी का प्रभुत्व नहीं टिका है। यहां 15 चुनावों में से सबसे अधिक 5 बार कांग्रेस, 5 बार निर्दलीय और एक-एक बार जनता दल, जनता पार्टी, भाजपा, सीपीएम और लोक दल ने जीत हासिल की है। इन आकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाना कठिन नहीं होगा कि क्षेत्र की जनता का मूड पार्टी से अधिक कैंडिडेट पर रहता है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: सुमेरपुर सीट पर भाजपा की हैट्रिक पर नजर, जानें पिछले 13 चुनावों का परिणाम

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago