Categories: स्थानीय

आखिर कुलधरा को ब्राह्मणों ने क्यों दिया श्राप, एक ही रात में गायब हो गए हजारों लोग

जैसलमेर। भारत ही नहीं बल्की यदि हम दुनिया की भी बात करे तो भूतिया जगह में कुलधरा का नाम हमें सबसे ऊपर देखने को मिलता हैं। जैसलमेर शहर से 18 किमी दूर कुलधरा गांव हैं। यहां पालीवाल ब्राह्मणों का साम्राज्य हुआ करता था। आज यह गांव 500 सालों से वीरान पड़ा हुआ हैं। इस गांव को भूतिया जगहों में गिना जाता हैं। कुलधरा गांव को पालीवाल ब्राह्मण समाज की और से सरस्वती नदी के किनारे बसाया गया था। उस समय इस गांव में चहल कदमी हुआ करती थी आज यह गांव वीरान पड़ा हैं और किसी डरावनी जगह से कम नहीं हैं।

पुस्तकों और साहित्यिक वृत्तांतों में देखने को मिलता हैं कि इस गांव में पाली के एक ब्राह्मण कधान ने सबसे पहले अपना घर बसाया था। जिसका नाम उधनसर रखा गया। 1800 के दशक में मंत्री सलीम सिंह के अधीन उस समय एक जागीर हुआ करती थी। सलीम सिंह लागों को बेवजह परेशान किया करता था। सलीम सिंह को ग्राम के प्रधान की बेटी बेहद पसंद थी। जिस पर सलीम सिंह ने ग्रामीणों को धमकी तक दे डाली।  

मुखिया को सलीम ने धमकी दी या तो अपनी बेटी दीवान को दे दे वरना सजा के लिए तैयार रहे। सलीम की धमकी का ब्राह्मणों में कोई खोफ नजर नहीं आया। ब्रह्मणों ने निर्णय लिया वह अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे। जिसके बाद सभी ब्राह्मणों ने महापंचायत बुलाई। महापंचायत बुलाकर एक निर्णय लिया यह निर्णय आसान नहीं था। इस दौरान सभी ने मिलकर फैसला किया की वह कुलधरा को छोडकर चले जाएंगे। जिसके बाद रातों रात 85 गांव एक साथ खाली हो गए।

यह आज तक कोई नहीं जान पाया की आखिर 85 गांव के ब्राह्मण एक साथ कहा गए। आखिर उनके साथ क्या हुआ। ब्राह्मणों ने गांव को खाली करते समय श्राप दिया की यह कुलधरा हमेशा वीरान रहेगा। और आज तक कुलधरा उसी श्राप के कारण वीरान पड़ा हैं। कुलधरा में आज तक कोई नहीं बस पाया। कई बार वैज्ञानिकों की टीम कुलधरा पहुंची हैं। वैज्ञानिकों ने यहा कई रसर्च की हैं। उनकी मशीनों में आवाज और तरंगों की रिकॉर्डिंग हुई जिससे ये पता चलता हे की कुलधरा में आज भी कुछ शक्तियां मौजूद हैं जो इस गांव में किसी को रहने नहीं देती।

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago