Categories: स्थानीय

सचिन पायलट को अजीत सिंह मेहता की खुली चुनौती! टोंक में किया इतना बड़ा ऐलान

  • पिस गई टोंक की जनता
  • मेहता ने दी पायलट को खुली चुनौती
  • पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा चेहरा

 

 

जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और टोंक से भाजपा के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सचिन पायलट पर राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने पायलट पर आरोप लगाया कि सचिन को विधायक बनाकर टोंक की जनता अपने आपको को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने पायलट पर हमला करते हुए कहा कि पायलट साहब इतने बड़े नेता है कि वे जब भी आते हैं एक बड़ी सेलिब्रिटी की तरह आते हैं। इस वजह से आम जनता उन तक नहीं पहुंच पाती। उनके इस रवैये का खामियाजा टोंक की जनता भुगत रही है। यह कहकर मेहता ने इशारों ही इशारों में आने वाले विधानसभा चुनाव में पायलट को खुली चुनौती दे डाली है।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने किया राष्ट्रगान का अपमान? इस गांव में हुई गड़बड़

 

पिस गई टोंक की जनता
अजीत सिंह मेहता ने पायलट को हाई प्रोफाइल नेता बताते हुए कहा कि पायलट साहब की राजनीति करने का तरीका अलग है। वो टोंक में एक सेलिब्रिटी की तरह आते हैं इस वजह से उनका आम जनता के बीच जुड़ाव नहीं हो पाया है। इसी वजह से आमजन की समस्याएं दूर नहीं हो पायी। उन्होंने कहा कि जब वो विधायक थे तब आमजन हर छोटे काम के लिए उन्हें सीधे फोन करता था और उनकी समस्याएं भी दूर होती थी। लेकिन अब पायलट के विधायक बनने पर टोंक की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की लड़ाई का खामियाजा टोंक की जनता को भुगतना पड़ा है। इस वजह से टोंक का विकास इस लड़ाई की भेंट चढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें : आजादी दिवस पर जनता को बड़ा झटका! सरकार ने आधी रात 17.50 रूपये बढ़ाए पेट्रोल के दाम

 

मेहता ने दी पायलट को खुली चुनौती
गौरतलब है कि साल 2018 में टोंक विधानसभा से अजीत सिंह मेहता को प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट के टोंक से चुनाव लड़ने की वजह से एन वक्त पर उनका टिकट काटकर यूनुस खान को दे दिया गया जो कि हार गए। इसके बाद मेहता ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें विधानसभा क्षेत्र से वापस मौका देती है तो, उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि वे इस विधानसभा से कमल खिलाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इशारों में पायलट को चुनाव के लिए चुनौती दी है। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि उनका टोंक की जनता से सीधा जुड़ाव है। उनको विश्वास है कि टोंक की जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीतेगी।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सिंदूरी अनार के दीवाने हुए अरब के शेख, ऐसे लाखों रुपये कमा रहा ये किसान

 

पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा चेहरा
इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक मेहता ने CM के चेहरे के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हमारा सबसे बड़ा चेहरा है और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। फिर पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसी के अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे का तय किया जाएगा वो ही सब लोगों के लिए सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 160 सीटों के करीब जीत प्राप्त कर राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बीजेपी राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago