Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: सचिन पायलट को चुनौती देंगे भाजपा के अजीत सिंह मेहता, जानें इनके बारे में

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है। 25 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे है, जिनमें कई बड़े चेहरे है जो जीत के कश्मकश करते हुए दिखाई देने वाले है। 

 

पायलट के सामने भाजपा के मेहता देंगे चुनौती 

 

इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को टोंक से टिकट मिला है। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी है। एक बार फिर वह इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे है। टोंक सीट को कांग्रेस की सेफ सीट माना जा रहा है। वहीं, भाजपा भी कड़ी चुनौती देती रही है। 

 

2018 में भाजपा ने काट दिया था मेहता का टिकट 

 

टोंक विधानसभा सीट पर सचिन पायलट के सामने भाजपा ने अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतार दिया है। अजीत सिंह मेहता 2013 के चुनावों में भाजपा के टिकट पर यह सीट जीते थे, लेकिन पार्टी ने 2018 में उनका टिकट काटकर वसुंधरा राजे के खास युनूस खान को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह हार गए। 

 

वैश्य और जैन समुदाय में अच्छी पकड़ है 

 

पिछली हार से सबक लेते हुए भाजपा ने फिर अजीत सिंह मेहता पर भरोसा जताया है। बताया जाता है कि मेहता की इस क्षेत्र में जनता के बीच अच्छी पकड़ है। वह राजनीति के साथ-साथ मोटर पार्ट्स का बिजनेस भी करते है। श्वेतांबर जैन समाज से है और टोंक क्षेत्र में वैश्य और जैन समुदाय में अच्छी पकड़ है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: बेनीवाल की पार्टी ने जारी की चौथी लिस्ट, कांग्रेस-भाजपा के बागी नेताओं को दिए टिकट

Aakash Agarawal

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

16 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

31 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago