Categories: स्थानीय

बेटी पैदा करने पर अजमेर की इस मां को मिली खौफनाक सजा, कोर्ट में लगाई गुहार

  • तीसरी बेटी पैदा करने पर पति ने पत्नी को छोड़ा
  • भरण-पोषण के लिए लगा रही कोर्ट के चक्कर
  • वारंट जारी होने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी

 

अजमेर। शादी के बाद कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण दोनों अलग हो जाते हैं। लेकिन एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। यह मामला अजमेर का है। पति ने बेटी पैदा करने पर मां को छोड़ा और यहां तक की भरण-पोषण की राशि देने के लिए भी मना कर दिया। आखिरकार महिला को मदद के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। 

 

यह भी पढ़े – वैगनर बॉस प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत, पुतिन के खिलाफ बगावत की मिली सजा?

 

तीसरी बेटी पैदा करने पर पति ने पत्नी को छोड़ा

उत्तर प्रदेश की रोमा की शादी अलवर गेट क्षेत्र के आम का तालाब के निवासी मुकेश से हुई थी। रोमा (35 वर्ष) मंगलवार को अपने मायके आगरा से अजमेर आई। वहां एसपी कार्यालय जाकर अपनी आपबीती सुनाई। रोमा ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां थी। जब तीसरी भी बेटी हुई तो पति ने छोड़ दिया। इसके बाद उसने फैमिली कोर्ट में न्याय के लिए शरण ली।

 

यह भी पढ़े – TOP TEN – 24 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

भरण-पोषण के लिए लगा रही कोर्ट के चक्कर

पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश ने मुझे छोड़ दिया और अपने मायके आगरा जाने के लिए भी मजबूर किया। अब भरण-पोषण के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही हूं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अदालत ने उसके पति के खिलाफ वारंट जारी किया, लेकिन स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। अधिकारियों ने अलवर गेट पुलिस स्टेशन को वारंट जारी करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के बावजूद उसका पति उसे कोई पैसा नहीं दे रहा है। 

 

यह भी पढ़े – भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने में सफल, जानिए अब 14 दिन तक वहां क्या-क्या काम करेगा

 

वारंट जारी होने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी

रोमा ने बताया कि उसकी शादी 2008 में मुकेश के साथ हुई थी। जब दो बेटियों को जन्म दिया तब से ही वो गुस्से में है। जब तीसरी बेटी को जन्म दिया तो फिर तो छोड़ ही दिया। स्थानीय अलवर गेट पुलिस वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसलिए मुकेश अदालत नहीं आ रहा है।'

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago