स्थानीय

BA की छात्रा का नहाते हुए Video बनाया, फिर ब्लैकमेल कर किया जयपुर के होटल में दुष्कर्म

Alwar Crime News 16 June 2024: राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगाने में जिम्मेदार प्रशासन विफल नजर आ रहा है। ताजा मामला अलवर जिले के रैणी थाना इलाके के एक गांव का है, जहां कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले चोरी-छिपे कॉलेज युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्रा का रिश्तेदार ही है। उसी ने नहाती हुई युवती का वीडियो बनाया और उसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर कई दफा अप्रिय घटना को अंजाम दिया। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का अपरहण किया और उसे दिल्ली, गाजियाबाद और जयपुर लेकर गया। इस दौरान वह अलग-अलग होटल्स में रुका और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी न किसी तरह से पीड़िता ने फोन से परिजनों को सूचना दे दी।

रैणी थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता बैचलर ऑफ आर्ट्स की छात्रा है। पीड़िता ने खुद ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि, उसके घर में 22 April 2024 सोमवार को शादी का प्रोग्राम था। इस दौरान आरोपी रिश्तेदार ने उसका नहाते हुए का वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसके साथ घर पर भी दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि, किसी को बताया तो जान से मार देगा।

जयपुर के होटल में किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक वह 9 April 2024 को घर से कॉलेज की तरफ जा रही थी। उसी वक्त आरोपी रिश्तेदार और उसके साथ एक और व्यक्ति ने रास्ते में से ही जबरदस्ती उसे उठाकर कार में पटक लिया। इसके बाद उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, तो वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह गाजियाबाद में थी। इस दौरान उससे दोनों आरोपी ने कुछ पेपर्स पर हस्ताक्षर करवाए। उसी रात आरोपी उसे गाजियाबाद से जयपुर लेकर आ गए। यहां वे राधा पैलेस नाम के होटल में रुके, जहां उसके साथ कमरे में कई बार दुष्कर्म किया गया। 25 April 2024 को आरोपी उसे कमरे में बंद कर चला गया, लेकिन उसका फोन वहां छूट गया।

आरोपी के फोन से ही पीड़िता ने अपने पिता को सूचना दी। जिसके बाद परिजन जयपुर होटल पहुंचे और उसे अपने साथ अलवर स्तिथ घर ले गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। इसमें उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

— E-Paper

— WhatsApp Channel

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago