Amraram Video: सीकर सांसद अमराराम लगातार चर्चा में बने रहते है और सांसद बनने के बाद वह शपथ लेने संसद ट्रैक्टर लेकर गए थे। इसके बाद उन्होनें कहा था कि यह कोई हथियार नहीं है जिसे दिल्ली में घूसने नहीं दिया गया था। लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। सांसद अमरा राम लोगों के बीच बैठकर चिलम पीते हुए दिख रहे है और यह वीडियो पुराना है। लेकिन इस वीडियो को अब शेयर किया है जो बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। किसी ने इस नशे से दूर रहो की सलाह दी है तो किसी ने सासंद का सरल स्वभाव बताया है। एक यूजर ने लिखा, आप सादगी से रहते, खांटी-जमीं से जुड़ा, किसान जीवन का पर्याय हो! तुम महान हो, आसमान हों, किसानों केक भगवान हों।
लोकसभा चुनाव में माकपा ने सीकर लोकसभा सीट से कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन किया था। भाजपा से दो बार के लगातार सांसद सुमेधानंद सरस्वती को हराकर सबको हैरान किया है। अमराराम सचिन पायलट के करीबी नेताओं में माने जाते हैं लेकिन उनका यह अंदाज आम बताया जाता है। वह किसानों के लिए लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे है।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…