स्थानीय

50 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान, भजनलाल सरकार ने लाखों युवाओं को दी खुशखबरी

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 50 हजार पदों पर भर्तियां करने की घोषणा कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को विधानसभा में इस भर्ती पर आधिकारिक बयान देकर मेडिकल क्षेत्र में तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण दी। मंत्री ने विधानसभा में बताया कि, स्वास्थ्य विभाग 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। खींवसर ने कहा सरकार जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया परिवर्तित बजट में कुल बजट का 8.26 प्रतिशत यानी कि 27 हजार 660 करोड़ सिर्फ हेल्थ सेक्टर को दिया गया है। हेल्थ सेक्टर में यह अभी तक का सबसे अधिक दिए जाने वाला बजट प्रावधान है। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सरकार ने अंतिम बजट में महज 23 हजार 972 करोड़ हेल्थ को दिए थे।

इन पदों पर होगीी भर्तियां

ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट। हॉस्पिटल केयरटेकर। नर्सिंग ऑफिसर। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता। लैब टेक्नीशियन। सहायक रेडियोग्राफर। नेत्र सहायक। ईसीजी टेक्नीशियन। डेन्टल टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट।

स्वास्थय मंत्री के मुताबिक –

  • – बीते 7 माह में कुल 3182 पैरामेडिकल एवं मंत्रालय कार्मिकों को नियुक्ति मिली है।
  • – फार्मासिस्ट भर्ती के लिए 2543 अभ्यर्थियों की अंतरिम वरीयता सूची जारी की गई।
  • – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा भर्तियों के रिक्त कुल 10 हजार 657 पदों के परिणाम जारी।
  • – राजमेस के अधीन संचालित मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक शिक्षकों के 1460 पदों पर भर्ती होगी।
  • – बजट के अनुसार 1500 चिकित्साधिकारियों की भर्ती की जायेगी।
  • – बजट के अनुसार 4 हजार नर्सिंगकर्मियों के नये पद सृजित कर भर्ती की जायेगी।
Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago