स्थानीय

‘कांग्रेस वही है जिसने बाबासाहब को हरवाया था’, Arjun Ram Meghwal ने साधा निशाना, कहा-‘हरियाणा में हराना है’

Arjun Ram Meghwal Targets on Congress : जयपुर। भाजपा नेता का इन दिनों पूरा फोकस हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने (Arjunram Meghwal) ने कांग्रेस को खूब खिंचाई की। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वहीं पार्टी है जिसने 1952 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) तक को चुनाव हरा दिया था। मेघवाल ने कहा कि अब कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में भी वैसा ही नैरेटिव चलाया, आरक्षण खत्म कर देंगे। ठीक वैसा ही इस पार्टी ने 1982 के चुनाव में चलाया था।

‘कांग्रेस की वजह से चुनाव हारे थे बाबासाहब’

मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि 1952 में बाबासाहब अंबेडकर मुंबई शहर से चुनाव में खड़े हुए थे। उस समय एक सीट पर दो लोग खड़े होते थे। कांग्रेस ने उस समय नैरेटिव चलाया था कि एक मतपत्र में दो वोट दोगे तो ही बाबासाहब चुनाव जीतेंगे। अधिकतर वहां श्रमिक वर्ग के वोटर्स थे। बाबासाहब बहुत ही लोकप्रिय थे और वे चुनाव जीत रहे थे। बाबासाहब को मत मिले 123576 और कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण राव को 137950 वोट मिले।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उस समय बाबासाहब 14374 वोटों से चुनाव हार गए और जो मत खारिज हुए उनकी संख्या 74333 थी। कांग्रेस के चलते इतने मत खारिज हो गए जो बाबासाहब के लिए पड़े थे। क्योंकि कांग्रेस ने जानबूझकर 1952 में बाबासाहब को चुनाव हरवाया था। क्या ऐसी ही कांग्रेस को आप हरियाणा में जितवाना चाहते हो? कांग्रेस को किसी भी हालात में नहीं जितवाना है, यहीं बात हम आपसे कहने आए हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

24 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago