स्थानीय

Ravindra Singh Bhati के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 3 साल पुराने मामले में बढ़ी मुश्किल

Ravindra Singh Bhati News : जयपुर। राजस्थान में उपचुनाव के बीच रविंद्र सिंह भाटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिव निधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर एक ऐसी खबर समाने आ रही है, जो भाटी के चाहने वालों को थोडा निराश कर सकती है। अब सवाल यह है कि क्या अब भाटी जेल जा सकते है, क्योकिं शिव विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है, आइए जानिए क्या है पूरा मामला?

भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

दरअसल बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी जारी किया वारंट जारी किया है। महामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले में लगातार पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी है। बता देते है कि इस बार आखिर ऐसी क्या गलती कर दी कि बाड़मेर की राजनीति का सबसे चर्चित चेहरे पर यह संकट आ गया है। बता दे कि 16 अगस्त 2021 को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, अरविंद सिंह पावटा और देवेंद्र सिंह ने कोरोना काल के दौरान करीब दो सौ से ढाई सौ छात्रों के साथ जिला कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया था। जिसको लेकर भूपालपुरा थाने में महामारी और आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार कोर्ट में पेशियों पर गैर हाजिर चल रहे थे। वही अब न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2 शहर दक्षिण की पीठासीन अधिकारी शर्मा निर्मला जगमोहन ने विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के जमानत मुचलके जब्त कर की कार्यवाही करने के दिर्देश दिए है। विधायक भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 नवम्बर तक न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें : सलूंबर सीट पर मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा खेल, Rajkumar Roat की बढ़ी टेंशन

भाटी को मिली जान से मारने की धमकी

बता दें कि लोकसभा चुनाव में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। हालांकि पुलिस ने धमकी वाले पोस्ट करने के आरोपी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पलिस ने आरोपी किशनलाल जाट के पास से एक पिस्टल और 9 कारतूस भी बरामद किए गए थे। लेकिन इसी बीच अब रविंद्र सिंह भाटी पर ही मुश्किल आ गई है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 24 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 24 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 24 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 24 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

Rajasthan by-election : उपचुनाव में बीजेपी की इन 3 सीटों पर जीत तय! सीएम भजनलाल ने खेला मास्टर कार्ड

Rajasthan by-elections : जयपुर। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई…

16 घंटे ago

हाईकोर्ट की फटकार के बाद डॉक्टर्स ने खत्म की हड़ताल

Rajasthan Doctors Strike : कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान में 16 दिनों से चल…

18 घंटे ago

सीएम भजनलाल ने चला दांव, चुनाव से पहले ही BJP को 3 सीटों पर मिली पहली जीत

Rajasthan Assembly By Election : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में…

18 घंटे ago

2 दिवसीय शिक्षक क्लस्टर कार्यक्रम में बोले डाॅ. नरूका- 21वीं सदी के कौशल अपनाए शिक्षक

Teacher Cluster Training : जयपुर। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में दो दिवसीय शिक्षक…

19 घंटे ago