Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होने है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट Ashok Gehlot के अजीज और बेहद करीबी रहे रामेश्वर दाधीच कांग्रेस छोड़कर अब भाजपा में चले गए है।
जोधपुर के पूर्व महापौर रह चुके Rameshwar Dadhich को Ashok Gehlot का डुप्लीकेट भी कहा जाता है। उनके हाव-भाव और चेहरा हूबहू अशोक गहलोत से मेल खाते है। रामेश्वर दाधीच का मतदान से कुछ दिन पहले अचानक से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाना, हर किसी को हैरान कर रहा है।
रामेश्वर दाधीच करीब 40 साल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहे है। साल 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद दाधीच को जोधपुर नगर निगम का महापौर बनाया गया था। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने सूरसागर से कांग्रेस से टिकट की मांग की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था।
अशोक गहलोत और रामेश्वर दाधीच के बीच पारिवारिक संबंध हैं। दोनों की मित्रता करीब 40 साल से है। रामेश्वर दाधीच 2009 से 2014 तक जोधपुर के महापौर रहे। लंबे समय तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रहे। जोधपुर देहात सेवादल के जिला अध्यक्ष रहे और कांग्रेस कार्यकर्त्ता बने रहे।
यह भी पढ़े: यहां डाकू आज भी सड़कों पर उतरते हैं, आम जनता को अब नहीं सताता डर
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…