स्थानीय

डकैती व हत्या के मामले में विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा, गहलोत-पायलट ने उठाए सवाल

Bhiwadi News : राजस्थान में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। भिवाड़ी में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती व हत्या के बाद भजनलाल सरकार पर निशाने पर आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार (Bhajan Lal government ) पर जमकर हमला बोला है। वहीं इस घटना के बाद भिवाड़ी में व्यापारियों ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। व्यापारी धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert : जयपुर सहित इन जिलों में हुई मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भिवाड़ी की घटना राज्य सरकार के माथे पर कलंक : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भिवाड़ी की घटना को लेकर भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा है कि भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना बेहद गंभीर एवं राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है।


गहलोत ने इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम एवं आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। भिवाड़ी में डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरा व्यापारी घायल हैं। इस घटना के बाद प्रदेश में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार : पायलट

गहलोत के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। पायलट ने कहा, एक ओर भिवाड़ी में एक आतंकी ट्रेनिंग सेंटर को पकड़ा गया है, जबकि दूसरी ओर, शुक्रवार शाम को ज्वेलरी शॉप पर खुलेआम डकैती की वारदात के दौरान शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह स्थिति अत्यंत भयावह और चिंताजनक है। अपराधी कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बिना किसी डर के अपराध कर रहे हैं। अपराध की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार नजर आ रही है।


बता दें कि कल देर शाम भिवाड़ी में ज्वेलरी की दुकान पर बदमाशों ने डकैती व हत्या की वारदात का अंजाम दिया है। ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक जयसिंह सोनी को गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं मृतक व्यापारी का भाई गोली लगने से गंभीर घायल है। बदमाशों से मारपीट में 3 अन्य लोग भी घायल हो गए है। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago