स्थानीय

राजस्थान वक्फ बोर्ड पर ताला लगाने की तैयारी, Balmukandacharya ने दिया बड़ा बयान!

जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य हमेशा (Balmukandacharya Waqf Board Controversy) अपने किसी ना किसी बयान के कारण चर्चा में बने रहते है। लेकिन अब उनका बयान वक्फ बोर्ड को लेकर आया है उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कुछ चीजें जो गलत होती उसको ठीक करना चाहिए। अगर उनकी आवश्यकता नहीं है तो उन्हें बंद कर देना चाहिए। भारत में सब सनातन पर विश्वास करते है कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। बीजेपी की सरकार में प्रदेश में सुशासन आया है और इसलिए अब पलायन नहीं होगा। माफिया राज नहीं चलेगा और न पेपर लीक होगा।

यह भी पढ़े: Free Mobile योजना पर लगेगा Bhajan Lal Sarkar का ग्रहण, जनता होगी परेशान!

कांग्रेस राज से जनता परेशान थी

उनहोंने कहा कि सरकार में कई प्रकार के घोटाले होते रहे और गहलोत सरकार उनको दबाने में लगी रही। प्रदेश के मंत्रीकहते थे कि यह मर्दों का प्रदेश है। ऐसे में महिलाओं के साथ दुराचार. बलात्कार होता था। पांच साल सरकार होटलों में रहा करती थी और लोगों ने देख लिया कि इनका चाल चरित्र।

सूर्य नमस्कार का विरोध किया

सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले लोगों को जबाब देते हुए विधायक बोले 5 साल तक कुछ नहीं किया। 5 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे और अब जनता की भलाई की बात कर रहे हैं। (Balmukandacharya Waqf Board Controversy) सूर्य का सम्मान करना सही है लेकिन लोग इसका भी विरोध कर रहे है। सूर्य नमस्कार एक एक्सरसाइज है।

स्कूलों की स्थिति बुरी

स्कूलों की बहुत बुरी स्थिति है और इमारतें जर्जर हो रही हैं। (Balmukandacharya Waqf Board Controversy)  सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र के स्कूलों का काम करवाने के लिए कहा गया है। स्कूलों में मनचाही ड्रेस को बंद करना जरूरी थी और ऐसा हमारी सरकार ने करके दिखाया है।

यह भी पढ़े: Balmukund Acharya: मेट्रो और लो फ्लोर बसों के अधिकारियों की लगाई क्लास, दे डाली चेतावनी

वक्फ बोर्ड पर दिया बड़ा बयान

फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में उनसे वक्फ बोर्ड को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सरकार मंत्रिमंडल से राय परामर्श के लिए जरूरी है। (Balmukandacharya Waqf Board Controversy)  कुछ चीजें गलत हैं तो उसको ठीक करना चाहिए। अगर आवश्यकता नहीं है तो उन्हें बंद कर देना चाहिए।

Narendra Singh

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

17 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago