Categories: स्थानीय

बाड़मेर की रूमा देवी बनी बेरोजगारों की मसीहा, 22 हजार को दिया रोजगार

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली रूमा देवी (Ruma Devi Barmer) बनी नारी शक्ति का उदाहरण बनकर पूरी दुनिया के सामने आई हैं। Ruma Devi Barmer को 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भी विशेष आमंत्रण दिया गया है। रूमा को विशिष्ट महानुभाव श्रेणी का आमंत्रण दिया गया है। अब, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की साक्षी बन रही हैं। रूमा देवी एक NGO से जुड़ी हैं और अब तक 22 हजार महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं।

 

रूमा देवी ने अमेरिका में मचाई धूम

Barmer की रहने वाली Ruma Devi केवल 8वीं क्लास तक ही पढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपने बुलंद हौसलों के दम पर अमेरिका तक में धूम मचा दी। रूमा ने अमेरिका में हावर्ड यूनिवर्सिटी में शानदार लेक्चर दिया था जिसके बाद वो महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। बचपन से ही रूमा देवी कशीदाकारी का काम करती आई हैं। उन्होंने अपने इसी हुनर को आगे बढ़ाया और फिर 2010 में एक NGO से जुड़ गई। इतना ही नहीं बल्कि वो इस एनजीओ की अध्यक्ष भी बन गई। वर्तमान में रूमा देवी की पहचान एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के तौर पर की जाती है जिनके कसीदाकारी कपड़ों की मांग विदेशों में है।

 

यह भी पढ़ें : रूमा देवी ने बढ़ाया बाड़मेर का मान, राम मंदिर उद्घाटन की बनेंगी साक्षी

 

रूमा देवी दे चुकी है 22 हजार महिलाओं को रोजगार

रूमा देवी कार्य और हुनर की चर्चा विदेशों तक में की जाती है। उन्होंने स्वयं के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ाया है। आपको जानकर गर्व होगा कि नारी शक्ति रूमा देवी अब तक 22 हजार महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं। बाड़मेर की रूमा देवी (Ruma Devi Barmer) को उनके हुनर के दम पर अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 2018 में महिला दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूमा देवी को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया था।

 

यह भी पढ़ें : मेवाराम जैन ने किया शर्मसार, लेकिन रूमा देवी ने रखी बाड़मेर की लाज

 

KBC में 12 लाख 5 हजार जीत चुकी है रूमा देवी

रूमा देवी (Ruma Devi Barmer) अपने हुनर के दम पर देश विदेश ही नहीं बल्कि कई मशहूर प्लेटफॉर्म्स पर भी डंका बजा चुकी है। रूमा कौन बनेगा करोड़पति में भी भाग ले चुकी है। रूमा देवी ने KBC में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर 12 लाख 50 हजार रूपये जीते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago