स्थानीय

Bhajan Lal Sarkar में आए जयपुर की द्रव्यवती नदी के अच्छे दिन, शुरू हुई सफाई

जयपुर। राजस्थान की भजन लाल सरकार (Bhajan Lal Sarkar) में जयपुर में द्रव्यवती नदी के अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं। यह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सपनों का प्रोजेक्ट था जिसकी लागत 1800 करोड़ रूपये है। हालांकि, बीच कांग्रेस सरकार आने के बाद इस द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर चल रहा काम रूक गया था जिस से यह वापस अमनीशाह नाले में तब्दील होती जा रही थी। लेकिन अब भजन लाल सरकार में द्रव्यवती नदी के अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं और इसमें सफाई अभियान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार 20 मंदिरों पर हुई मेहरबान, 300 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

माॅर्निंग न्यूज इंडिया की खबर का असर!

आपको बता दें कि राजस्थान की भजन लाल सरकार बनते ही morningnewsinda.com ने द्रव्यवती नदी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान बजट 2024 से ठीक पहले भी द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट को लेकर morningnewsindia.com इंडिया ने मुद्दा उठाया था। ऐसे में अब भजन लाल सरकार एक्शन में आ चुकी है और अमनीशाह नाले से बनी द्रव्यववती नदी अब फिर अपने सुंदर स्वरूप में आनी शुरू हो गई है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने सफाई अभियान चलाया है जिसके तहत जेसीबी मशीन से सफाई की जा रही है।

Bhajan Lal Sarkar Action on Dravyavati River Front

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024: बजट पर चर्चा, जानिए बजट टॉक शो में किसने क्या कहा, जानिए विभिन्न प्रबुद्धजनों की राय

1800 करोड़ का प्रोजेक्ट है द्रव्यवती रिवर फ्रंट

आपको बता दें कि द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट की लागत 1800 रूपये है। वसुंधरा राजे सरकार द्वारा यह प्रोजेक्ट शहरों के सौंदर्यीकरण के तौर पर चलाया गया था। उस समय भाजपा सरकार ने अमानीशाह नाले को सुंदर द्रव्यवती नदी बनाने का संकल्प लेकर यह योजना चलाई थी। इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने 1800 करोड़ रूपये खर्च किए। लेकिन इसके बावजूद यह नदी फिर नाले में बदल गई है। इस प्रोजेक्ट जिम्मेदारी टाटा प्रोजेक्ट्स की थी जिसने सरकार बदलते ही हाथ खींच लिए हैं। लेकिन अब भाजपा सरकार फिर से आ चुकी है और इस पर कार्य शुरू हो चुका है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago