Categories: स्थानीय

हजारों लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराएगी भजनलाल सरकार, जानें इसकी पूरी वजह

इन दिनों राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी की जा रही है और 22 जनवरी को यह कार्यकम होगा। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी बहुत ज्यादा सक्रीय है और वह राम मंदिर की बात को लेकर हर घर तक पहुंच रही है। बीजेपी की इस तैयारी को लेकर विपक्ष राजनीति करने का आरो लगा रहा है लेकिन बीजेपी इसके बाद भी राम नाम को लेकर जनता तक जा रही है। लेकिन इस मंदिर को लेकर 

राजस्थान में बीजेपी की नई भजनलाल सरकार भी बढ़े स्तर पर तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर खास अभियान बनाया है। इसके तहत प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों से 100 लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक रखा गया है।

यह भी पढ़ें:'कुन्नर' के निधन से 'कुन्नर' की जीत तक! जानें कैसा रहा 'करणपुर' का चुनावी सफर

किन लोगों का होगा चुनाव

भाजपा अपने इस अभियान में ऐसे चर्चित लोगों को राम मंदिर दर्शन कराने लेकर जाएगी, जिनका विभिन्न सामाजिक वर्गों-समुदायों में अच्छी पकड़ है।

खेल : श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्राथमिकता दी जाएगी।
कलाकार : नृत्य, मांडना, गीत-संगीत, चित्र और  मूर्तिकला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे।
धार्मिक: आचार्य, मठाधीश, सेवादार, पीठाचार्य जैसे लोग इसमें शामिल होंगे।
महिलाएं : विभिन्न कार्यक्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाएं
भामाशाह : सामाजिक कार्यों में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले लोग।

कारसेवकों और आपातकाल से जुड़े लोगों को प्राथमिकता

राम मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों में उन लोगों खास श्रेणी में रखा है जो 1992 में कारसेवकों के रूप में अयोध्या गए थे। ऐसे लोग आज भी भाजपा या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े है। कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के खिलाफ जिन लोगों आवाज उठाई तो वह जेल गए थे, उन पर मीसा एक्ट लागू किया गया था। ऐसे पीड़ित लोगों को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:9 जनवरी 2024 को जयपुर में Petrol-Diesel और Gold-Silver का भाव

भाजपा राम के सहारे 25 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी

भाजपा के इस अभियान के पीछे लोकसभा चुनावों की रणनीति है। क्योंकि अगले 2—3 महिनों में चुनावा होंगे और बीजेपी राम के नाम पर वोट मांगकर 25 की 25 सीटे जीतने का प्रयास करेगी। इस वजह से वह हर विधानसभा से 100 लोगों को राम मंदिर के दर्शन करवा रही है। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 25 सीटे अपने नाम की है और तीसरी बार वह ऐसा करके हैट्रिक लगाने का प्रयास करेगी।

Morning News India

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

2 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

4 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

4 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

7 घंटे ago