स्थानीय

Bharatpur News: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मारपीट, पत्नी-बच्चों ने किया बेघर और राजमहल भी छीना

Bharatpur News: भरतपुर के पूर्व महाराजा, कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह मौजूदा समय में तनावग्रस्त जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने उपखंड अधिकारी के यहां भरण पोषण अधिकरण में अपनी पत्नी दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ याचिका दायर की है। साथ ही ₹5 लाख प्रतिमाह भरण पोषण लेने की भी मांग की है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगया कि, उनकी पत्नी और पुत्र ने मिलकर उन्हें प्रताड़ित किया और मारपीट भी की है।

पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि उनकी पत्नी और बेटे ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें ‘मोती महल’ से बाहर निकाल दिया है। इसके बाद करीब 3 सालों से वह कभी होटल तो कभी कही और अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। सिंह ने पत्नी-बेटे पर ऐतिहासिक संपत्ति को बेचने का आरोप भी लगाया है।

पूर्वजों की संपत्ति पर किया कब्जा

विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी और पुत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि, महल सहित पूर्वजों की सभी संपत्ति एवं सोना जवाहरात पर पत्नी और पुत्र ने कब्जा कर लिया है। यही नहीं उनके डॉक्यूमेंट, कपड़े और अन्य सामान फाड़ दिए गए या फिर उन्हें फेंक दिया गया हैं। सिंह के मुताबिक पत्नी और बेटे ने उन्हें प्रताड़ित किया है।

राजस्थान की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

जॉइंट बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी

विश्वेन्द्र सिंह के मुताबिक उनका,उनकी पत्नी और बेटे का दिल्ली की बैंक में एक जॉइंट अकाउंट था। जिसमें से पत्नी और पुत्र ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक लॉकर से कीमती सामान को निकाल लिया। और अब पूर्वजों की ऐतिहासिक संपत्ति पर पत्नी और पुत्र कब्जा कर बेचने में लगे है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago