Categories: स्थानीय

CM को जान से मारने की धमकी, भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री को कल जयपुर सेंट्रल जेल से एक धमकी भरा कॉल किया गया था। जयपुर की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के तहत बंद एक क़ैदी द्वारा दिन दहाड़े फोन पर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देना हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े करता है। मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। आनन फानन में जेल प्रहरियों को हटाया गया है। आज गृह राज्यमंत्री ने डीजी कारागार से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही भजनलाल सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़े:खतरे में हैं CM भजनलाल शर्मा की जान! इस खतरनाक शख्स ने किया धमकीभरा कॉल

जेल में मोबाइल कैसे संभव?

जयपुर सेंट्रल जेल में क़ैदी तक मोबाइल पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार जेल में मोबाइल फोन बरामद किये गये है। मामला इस बार राजस्थान के मुखिया से जुड़ा है इसीलिए हंगामा बड़े लेवल पर हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जेल कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध नज़र आ रही है। जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने का काम बहुत ही शातिर तरीके से किया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए सख्त सिस्टम बनाना होगा।

यह भी पढ़े:Hanuman Beniwal ने 'भजनलाल सरकार' के खिलाफ खोला मोर्चा! लगाए गंभीर आरोप

हमारी जेलों के क्या हाल है?

हमारी जेलों की हालत बहुत खराब है। जयपुर सेंट्रल जेल हो या अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल सबमें कुछ न कुछ खामियां हैं। पुरानी तकनीक के मोबाइल जैमर लगे हुए हैं। 2जी के ज़माने के जैमर 5जी और वाई-फाई कॉलिंग को भला कैसे रोक पाएंगे। हमला सरकार पर हुआ है तो अब इस व्यवस्था को चाक चौबंद करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।

Narendra Singh

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

17 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

26 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago