Categories: स्थानीय

हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान कहा पायलट गलत पार्टी में

जयपुर। आरएलपी पार्टी के सुप्रीमो व सांसद हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को लेकर एक बयान जारी किया है। बयान जारी करते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते है। यह हर कोई जानता है। बेनीवाल ने कहा पायलट ने भ्रष्टाचार और गहलोत और वसुंधरा के गठबंधन को लेकर कई सवाल किए है। बेनीवाल ने कहा पायलट को बाहर आ जाना चाहिए वह गलत पार्टी में है। बेनीवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पायलट जो मर्जी आए कर ले पर कांग्रेस को नहीं सुधार सकते। पायलट को पार्टी कोई भी पद दे दे पर इस बार कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती है।

बेनीवाल ने कहा परिवहन घोटाले में खाचरियावास होते जेल में

हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर भी कई सारे सवाल खड़े किए और कहा यदि परिवहन घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाती तो खाचरियावास भी जेल में ही होते। बेनीवाल ने कहा खाचरियावास को अचानक से ह्दय बदला ओर वह पायलट को छोड़ कर गहलोत गुट में शामिल हो गए। इसमें सबसे बड़ा कारण तो परिवहन घोटाले का था, जिसने खाचरियावास का ह्दय ही बदल दिया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा मैं बदलने वालों मे से नहीं हूं अगर आज भी उसकी जाचं करवाई जाए तो खाचरियावास जेल में हो।

बेनीवाल ने कहा सीएम के आस पास भ्रष्टाचारियों का अड्‌डा

हनुमान बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री के आस-पास भ्रष्टाचारियों का अड्‌डा है। ओएसडी देवाराम सैनी भी इसी काम में लगा हुआ है। इतना ही नहीं बेनीवाल ने कहा यदि पायलट नई पार्टी बनाते है तो आरएलपी पायलट के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। बेनीवाल ने कहा एक ओर एक ग्यारह होते है पायलट का युवाओं में क्रेज है, वह एक युवा नेता है। 2018 में भी आरएलपी ने पायलट को समर्थन दिया था और आज भी आरएलपी समर्थन के लिए तैयार है।

बेनीवाल ने वसुंधरा को बताया भ्रष्टाचार की देवी

हनुमान बेनीवाल यही नहीं रूके बेनीवाल ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा बेनीवाल ने कहा वसुंधरा भ्रष्टाचार की देवी है। और प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार की देवी को बगल में बैठा रहे है। पहले तो वसुंधरा को वहा से हटाना चाहिए। बेनीवाल ने कहा पीएम मोदी का जादू अब खत्म हो चुका है अब जनता पीएम के चेहरे पर वोट नहीं डालने वाली है। राजस्थान का युवा अब बदलाव चाहता है।

Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

17 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago