Categories: स्थानीय

पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए सदन में आज होगा बिल पेश

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज का दिन विषेश होने वाला हैं। सरकार की और से आज विधानसभा में पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए विधेयक 2023 रखा जाएगा। सरकार की और से पेपर लीक रोकने तथा इसमें शामिल अपराधियों को उम्र कैद की सजा देने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इस बिल को पेश करने के बाद विधानसभा में इस बिल पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद पेपर लीक पर नकेल कसने वाला बिल अनुमोद के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद अनुमोदन मिलते ही इस विधेयक को लेकर राज्य सरकार की और से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही एक्ट का रूप लेकर यह कानून बन जाएगा।

पेपर लीक को रोकने के लिए पेश किया गया बिल कानून बनने के बाद पेपर लीक में शामिल अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेंगी। इस कानून के आने के बाद पेपर लीक में शामिल अपराधियों को उम्र कैद की सजा दी जा सकेगी। इसके साथ ही संगठित अपराध सिंडिकेट या गिरोह के आपराधिक क्रियाकलाप के निवारण तथा नियंत्रण और उससे निपटने के लिए संगठित अपराध का नियंत्रण विधेयक 2023 रखा जाएगा। इस बिल में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त सजा का प्रावधान किया जाएगा। जिसमें फंसी तथा उम्रकैद का प्रावधान भी शामिल हैं।

विधानसभा में आज राजस्थान कारगार विधेयक पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही विलोम से पहले राजेंद्र राठौड़ चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित मामलो पर समिति का 156 वा प्रतिवेदन रखेंगे। इसके साथ ही 157वा तथा 159वा प्रतिवेदन भी रखा जाएगा। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान जातिगत जनगाणा ने जुडे सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। इन सवालों के जवाब पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के द्वारा दिए जाएंगे जिसके बाद यह साफ होगा की जातिगत जनगणना होगी या नहीं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

21 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago