Categories: स्थानीय

कर्नाटक की हार के बाद भाजपा ने बदली रणनीति, अब राजस्थान पर फोकस

अजमेर। कर्नाटक चुनाव में हार के साथ ही भाजपा दक्षिण भारत में लगभग साफ हो गई है। जैस ही चुनाव का शोर थमा भाजपा ने इसकी हार पर मंथन शुरू कर दिया। अब भाजपा ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति में कई बड़े बदलाव किए है। अब भाजपा का पूरा फोकस राजस्थान पर है। भाजपा कर्नाटक चुनाव हारने के बाद अब राजस्थान में सरकार बनाने के लिए जीत का  बिगुल बजा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आज अजमेर में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की वीरधारा पर सालगिर मनाने जा रहे है। इसके लिए हर जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को जनसभा तक लाने का टारगेट भी दिया है।

गहलोत सरकार की योजनाओं से बने माहौल को कम करने का प्रयास

पीएम मोदी इस जनसभा के माध्यम से 8 लोकसभा क्षेत्रों की 45 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा के साथ ही महाजनसंपर्क अभियान का भी शुभारम्भ अजमेर से होने जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस महाजनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा का प्रयास रहेगा मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना। भाजपा इसके जरिए गहलोत सरकार की चिरंजीवी जैसी योजनाओं से बने माहौल का असर कम करने का प्रयास करेंगी। इस अभियान को लेकर पर्टी ने कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

आखिर मोदी की सभा अजमेर में ही क्यों

अजमेर को राजस्थान का दिल कहा जाता है। साथ ही अजमेर प्रदेश के केंद्र में भी है। यही कारण है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की वीरधारा पर सालगिर मनाने अजमेर आ रहे है। मोदी ने अजमेर को चार सौगातें भी दी थी जिसमे स्मार्ट सिटी, हेरिटेज सिटी, प्रसाद योजना और अमृत योजना शामिल है। अजमेर केंद्र होने ओर बीच में होने के कारण यहां से राजनीतिक संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। सभा के जरिए पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद कर जीत का मंत्र देंगे। अजमेर में आयोजित होने वाली सभा पर पूरे देश की नजर भी होगी। इस दौरान 9 साल में किए गए कार्य भी गिनाएं जाएंगे। सभा में भीड़ लोने के लिए भाजपा का सारा ध्यान आस पास की 8 विधानसभा सीटों पर है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago