Categories: स्थानीय

विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने खोज निकाला तरीका, इन वोटर्स पर टिकाई निगाहें

  • भाजपा जल्द जारी करेंगी घोषणा पत्र
  • किसानों के साथ युवाओं पर फोकस

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहीत सभी पार्टीयों ने तैयारीयां शुरू कर दी है। चुनावी रण में जनता को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा ने चुनाव को मध्य नजर रखते हुए चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर चुनावी घोषणा तथा संकल्प पत्र समिति की पहली बैठक भी आयोजित की गई। चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं, युवा, दलित तथा किसानो पर विशेष फोकस रहेगा। चुनावी घोषणा पत्र को लेकर आयोजित की गई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने चुनावी मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

 

यह भी पढ़े: महिला सुरक्षा का मुद्दा बना सरकार के गले की फांस, सिर पर चुनाव देख अब उठाया ये कदम

 

गुड गवर्नेंस तथा डेवलपमेंट होगा संकल्प पत्र का आधारा

हर वर्ग का जुड़ाव पार्टी से कैसे हो इसको लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान आम जनता तथा सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर सुझाव शामिल करने पर विचार किया गया। बैठक के दौरान पैरामीटर्स तय किए गए। जिसके तहत हर वर्ग के साथ चर्चा की जाएगी। चर्चा करने के बाद चुनावी घोषणा पत्र में उन विचारों को शामिल किया जाएगा। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा गुड गवर्नेंस तथा डेवलपमेंट संकल्प पत्र का आधारा होगा। इसी के आधार पर सभी का समावेश किया जाएगा। डेवलपमेंट तथा गुड गवर्नेंस कैसे किया जा सकता है। इसके लिए सुझाव जनता से मांगे जाएगे।

 

यह भी पढ़े: राजस्थान बिजली संकट : गहलोत सरकार को ऐसे लग सकता है 440 वॉल्ट का झटका

 

परिवर्तन यात्रा में मांगे जाएंगे सुझाव

अगले सप्ताह भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमघट लगने वाला है। भाजपा की और से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर रहेंगे। भाजपा की और से परिवर्तन यात्रा चार हिस्सों में निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से किया जाएगा। 2 सितंबर पहली यात्रा निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान रथों पर एक सुझाव पेटी रखी जाएगी। जिसमें जनता के सुझाव मांगे जाएंगे।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago