सवाई माधोपुर। राजस्थान में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार रणनिति बना रही हैं। भाजपा की और से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा की और से विजय संकल्प बैठक का अयोजन किया जा रहा हैं। यह बैठक रणथंभोर सवाई माधोपुर में चल रही हैं। बैठक का आरंभ रविवार को किया गया था। दो दिवसीय बैठक का आज समापन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी रणथंभोर पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के द्वारा की जा रही हैं। बीएल संतोष प्रदेश के नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता सतीश पूनिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। बैठक में भाजपा को 2023 विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज करवाने के लिए हो मंथन किया जा रहा हैं। साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा रही हैं।
भाजपा की और से आयोजित विजय संकल्प बैठक में विधानसभा चुनावों में जीत की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर पहुंचे नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन भी किए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वे सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गणेश जी के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राजे के बेटे व सांसद दुष्यंत भी मौजूर रहे। वहीं राजे ने भगवान शिव व लक्ष्मीनाथ जी की आराधना भी की।