Categories: स्थानीय

Rajasthan Assembly Elections 2023: बीजेपी नेत्री अलका गुर्जर की प्रियंका गांधी को सलाह, कहा-धौलपुर दूर नहीं है ..!

 

  • प्रियंका गांधी धौलपुर भी जाए-अलका गुर्जर 
  • गहलोत सरकार किसान और युवा विरोधी 

Dausa News Rajasthan: बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर (National Minister Alka Gurjar) ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi) को लेकर निशाना साधा। उन्होंने यात्रा के दौरान धौलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या और धौलपुर में ही छात्रा से चार लड़कों द्वारा अपहरण और रेप के प्रयास के बाद सुसाइड मामले का जिक्र कर प्रियंका से सवाल किये। 

 

प्रियंका गांधी धौलपुर भी जाए-अलका गुर्जर 

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर इस समय राजस्थान दौरे पर है। वह भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (BJP Parivartan Sankalp Yatra) में साथ है। यात्रा के दौसा से महवा और फिर बांदीकुई में प्रवेश के बाद अलका गुर्जर कांग्रेस सरकार (Congress Sarkar) पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा "प्रियंका गांधी राजस्थान में आई हैं। वह कहती है  'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। मैं उनसे कहना चाहूंगी 'धौलपुर दूर नहीं है।"

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: 'तेजाब फिल्म देखकर भारत जोड़ो यात्रा लाए थे राहुल गांधी', बीजेपी नेता का बयान

 

गहलोत सरकार किसान और युवा विरोधी 

 

दौसा में गुर्जर ने कहा समाज का हर वर्ग राजस्थान की नकारा कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त है। यह युवा विरोधी सरकार है, महिला विरोधी है और किसान विरोधी है। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। प्रदेश में गुंडाराज ऐसा पनप रहा है कि धौलपुर में कांग्रेस नेता की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। यही नहीं, इस घटना के महज 2 घंटे बाद ही उसी इलाके में दुकान लूट ली जाती है। अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देने में लगे है। 

 

अलका सिंह ने आगे कहा धौलपुर में ही छात्रा का चार लड़के अपहरण करते है और उसके साथ रेप का प्रयास करते है, उससे आहत होकर छात्रा आत्महत्या कर लेती है। लेकिन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी राजस्थान में होकर भी धौलपुर जाने के मामले में मौन है। अलका सिंह ने कहा गहलोत सरकार पूरी तरफ विफल रही है। मैं प्रियंका गांधी से कहूंगी धौलपुर दूर नहीं है और धौलपुर जाकर छात्रा के परिवार से मिलो। 

 

यह भी पढ़े: गहलोत- वसुंधरा पर बरसे बेनीवाल, कहा सीएम बना रहे रेवड़ियां बांटने का रिकॉर्ड

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

14 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

15 घंटे ago