Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: भाजपा नेता रामहेत यादव के बिगड़े बोल, पुलिसवालों को दी वर्दी उतारने की धमकी

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। नेताओं की बयानबाजी का दौर चालू है। इसी बीच अलवर जिले की किशनगढ़बास विधानसभा सीट से BJP Candidate Ramhet Yadav विवादित टिप्पणी कर फंस गए है। 

 

पुलिसवालों को दी वर्दी उतारने की धमकी 

 

रामहेत यादव चुनाव प्रचार में थे। इस प्रचार सभा में उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी थे। इस दौरान ही रामहेत यादव ने खुले मंच से कहा कि पुलिस भाजपा के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। रैली में आने वाले व्यक्ति को पाबंद किया जा रहा है। 

 

यादव ने मंच से पुलिसकर्मियों को भलाबुरा कहते हुए गाली गलौज की। उन्होंने कहा पहले की सरकार में किसी अधिकारी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि उनके काम को रोकें। उन्होंने बहुत से पुलिसवालों को वर्दी उतरवाई है और उनको बिना पेंशन के घर भेजा है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपनी हद में रहे। 

 

भाजपा सरकार बनी तो करूंगा सबका इलाज 

 

भाजपा नेता ने लगे हाथ कह दिया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर अधिकारियों का इलाज करूंगा। अब उनके इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी व प्रशासन के अधिकारियों को खुलेआम धमकी देने के बाद निर्वाचन आयोग उनपर कार्यवाही कर सकता है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections से पहले BJP में फिर सुलगा CM फेस का मुद्दा! राजे को लेकर जानिए क्या बोले बाबा बालक नाथ

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago