जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार महिलाओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलो को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोल दिया है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा सीएम को खुद सुरक्षा की जरूरत पड़ने वाली है। सीएम गहलोत खुद सुरक्षा की श्रेणी में आ जाएंगे।
यह भी पढ़े: मजाक-मजाक में गहलोत ने राठौड़ की खींची टांग, पैर की चोट पर कही ये बड़ी बात
महिला अत्याचार में 46 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस को संबोधित करते हुए अल्का गुर्जर ने कहा महिलाओं तथा बच्चियों के साथ आज प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात बढ़ रही है। और सीएम अशोक गहलोत कहते है क्या हम घर-घर में सिपाही तैनात कर दें। अल्का गुर्जर ने कहा हम वीरांगनाओं के प्रदेश से आते है। शासन तथा प्रशासन का जिम्मा है वह सुरक्षा प्रदान करे। यह बात अलग है की सीएम अशोक गहलोत खुद ही कुछ समय बाद सुरक्षा मांगने की श्रेणी में आ जाएंगे। अभी सुरक्षा प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी है क्योकी वह राज में है। इस दौरान महिलाओं पर दिए सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
यह भी पढ़े: श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पर गोली चलाने वाला आखिर कौन है ये शख्स
मोबाइल के नाम पर हो रहे दुष्कर्म
अल्का गुर्जर ने मोबाइल योजना को लेकर कहा आज प्रदेश में मोबाइल दिलाने के नाम पर रेप हो रहे है। गंगापुर सिटी में मोबाइल का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को लेकर कहा मोबाइल बाटने वाली सरकार के राज में आज मोबाइल के नाम पर ही नाबालिग के साथ रेप हो रहा है। प्रदेश में आकड़ों की बात करे तो आज महिला अत्याचार में 46 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर कहा प्रतिदिन दुष्कर्म के आंकडे बदल रहे है। तीन दिनों के भी तर 24 मामले दर्ज किए गए है। सीएम अशोक गहलोत प्रदेश की जनता के लिए जननायक नहीं है बल्कि खलनायक साबित हो रहे है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…