जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की और से हल्ला बोल पर्दशन किया जा रहा हैं। गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई महिलाओं ने सीएमआर की और कूच किया। इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने महिलाओं को बैरिकैड्स लगाकर रोक दिया। जिसके बाद महिलाओं ने बैरिकेड्स लांघकर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से महिला अत्याचारों के मुद्दे पर आज प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की और से कार्यकर्ता घरों से थाली लेकर पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा की और से भाजपा कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में महिला मोर्चा की और कांग्रेस सरकार का घेराव किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रमुख कार्यकर्ताओं की और से सभा को संबोधित किया गया। सभा के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
सीएमआर के घेराव के लिए निकली महिलाओं को रोका पुलिस ने
सभा के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थाली बजाती हुई सीएमआर की और आगे बढ़ी। महिलाओं को रोकने के लिए सिविल लाइंस फाटक के पास पुलिस जाब्ता पहले से तैनात था। जैसे महिलाए थाली बजाती हुई आगे बढ़ने लगी पुलिस ने महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली।
महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार विफल– सांसद दिया कुमारी
सांसद दिया कुमारी ने कहा बलात्कार के मामलों में आज प्रदेश प्रथम स्थान पर हैं। राजस्थान को लोग अब रेपिस्थान के नाम से पुकारने लगे हैं। यह रजस्थान के लिए शर्म की बात हैं। राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हुई हैं। सीएम गहलोत बस अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। महिलाएं इस सरकार को सबक सिखा कर रहेंगी। भाजपा ने भ्रष्टाचार के साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी अपनी आवाज बुलंद कर दी हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…