स्थानीय

बीजेपी मंत्री जोगाराम का गहलोत पर पलटवार, जमूरा उधेड़ रहा हैं काले कारनामों की परतें

Rajasthan politics : जयपुर। राजस्थान की राजनीति में ‘जमूरा’ शब्द की एंट्री हो गई है। भजनलाल सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एक नजदीकी नेता को जमूरा कहते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि एक जमूरा रोजाना उनकी पोल खोलता रहता है। आखिरकार जोगाराम पटेल ने पूर्व सीएम गहलोत के कौनसे करीबी नेता को ‘जमूरा’ नाम से सबोधित किया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़े:- राज्‍यवर्धन राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर दौरे पर, निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

जोगाराम ने बोला गहलोत पर पलटवार

आखिरकार जमूरा क्या होता है जैसे एक मदारी बंदर के साथ खेल दिखाता है। वह मदारी अपने सहयोगी कलाकार को जमूरा कहते हुए खेल के निर्देश देता है और जमूरा उनके हर आदेश का पालन करता है। लेकिन अब जमूरा राजस्थान की राजनीति में बवाल मचा दिया है, क्योंकि 6 अक्टूबर को ‘जमूरा’ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की पोल खोल दी है। वहीं बीजेपी नेता जोगाराम पटेल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार किया है।

गहलोत के काले कारनामों की परतें उधेड़ रहा है जमूरा : जोगाराम

जोगाराम ने कहा है कि प्रदेश में भजनलाल सरकार अच्छा कार्य कर रही है। जिसे गहलोत पचा नहीं पा रहे हैं। वो विकास कार्यों में अड़ंगा अटकाने का काम कर रहे हैं। जोगाराम पटेल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले कारनामों की परतें उनका जमूरा आए-दिन दिल्ली में जांच एजेंसियों के सामने उधेड़ रहा है। इसी वजह से बौखलाहट में वो किसान मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर उतारू हो गए है।

जोगाराम ने जारी किया प्रेसनोट

बीजेपी मंत्री की तरफ से दिए गए गयान का प्रेसनोट भी जारी किया गया है। रविवार देर शाम को जारी हुए जमूरे का जिक्र किया गया है, लेकिन प्रेसनोट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जमूरे शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है। लेकिन राजस्थान की जनता जमूरे का जान चुकी है। वो व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है और दिल्ली की जांच एजेंसी यानी दिल्ली की क्राइम ब्रांच को गहलोत के खिलाफ सबूत दे रहे हैं। जिनका नाम फोन टैपिंग मामले में मुख्य आरोपी के रूप में अंकित है। बता दें कि जोधपुर दौरे के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला था। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा था कि प्रदेश की स्थिति खराब चल रही है। यहां सरकार नहीं बल्कि सर्कस चल रहा है। बीजेपी मंत्री जोगाराम पटेल ने ‘जमूरा’ नाम का संबोधन करते हुए गहलोत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जमूरे ने गहलोत की पोल खोल दी है। जमूरे ने फोन टेपिंग मामले में गहलोत को दोषी बताया है और कहा है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच को पूर्व सीएम गहलोत से पूछताछ करनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 400 से ज्यादा लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

जयुपर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में पुलिस ने एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया…

9 मिन ago

बांसवाड़ा का ये मंदिर है चमत्कारी : दर्शन करने से मिलता राजनीति में सत्ता का सुख

जयुपर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। सभी पार्टियां पूरी तैयारी के…

1 घंटा ago

रामगंज में पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Jaipur News : जयपुर। राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में 4 अक्टूबर को घरों पर पथराव…

2 घंटे ago

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान पर देशभर में बवाल, यति नरसिंहानंद खिलाफ FIR दर्ज

Yeti Narasimhanand : जयपुर। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ…

3 घंटे ago

प्रेमचन्द जी की 88वीं पुण्यतिथि पर विशेष

प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना पुरानी वर्जनाओं व वकियात्रुसी विचारों तत्वा तानाचाही को वोड़ती व ग्रामीण…

4 घंटे ago

Jaipur News: फेक आईडी बनाकर खेला दिल से, फिर किया ये काम

Jaipur News: राजधानी जयपुर में लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाश भी…

5 घंटे ago