Categories: स्थानीय

‘महंत बालमुकुंद आचार्य’ जी का 48वां जन्मदिन, जानें उनके बारे में

 

BJP MLA Bal Mukund Acharya Birthday: राजस्थान की हवामहल से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक 'महंत बालमुकुंद आचार्य' जी का आज जन्मदिन है। वह पहली बार राजनीति में उतरे है। अपने पहले ही चुनाव में बाबा बालमुकुंद आचार्य जी विधायक चुने गए है। उन्हें जयपुर शहर की हवामहल विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आरआर तिवारी के खिलाफ जीत हासिल हुई थी। उन्हें 95989 वोट प्राप्त हुए और उनकी जीत का अंतर महज 974 वोटों का रहा। 

 

'महंत बालमुकुंद आचार्य' जी पहली चुनावी जीत दर्ज करते ही सोशल मीडिया पर छा गए थे। बाबा जीत के अगले दिन ही अपने क्षेत्र में अवैध बूचड़खानों को बंद करवाने पहुंच गए थे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बाबा अवैध रूप से बूचड़खाने चलाने वाले दुकानदारों को उग्र रुप से समझाते नजर आये। हिंदुत्व की राजनीति को पसंद करने वाले लोगों को उनका यह उग्र अंदाज बेहद पसंद आया। 

 

बाबा बने सोशल मीडिया सेंसेशन 

 

'मॉर्निंग न्यूज़ इंडिया' के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी पर बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद एक के बाद एक वीडियो बाबा के एक्शन अवतार के नजर आये। इस बीच बाबा बालमुकुंद आचार्य जी का दिलेर अवतार भी कुछ वीडियो में नजर आया। जिसके बाद बाबा तेजी से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। बालमुकुंद आचार्य जयपुर के हाथोज धाम के महंत भी है। वह हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते है। अब वह राजस्थान के वायरल विधायक है। 

 

यह भी पढ़े: जयपुर की टॉप 5 डेस्टिनेशन, जहां New Year सेलिब्रेशन होगा कमाल

 

'बाबा बवाल है' टैग लाइन से फेमस 

 

'बाबा बवाल है' टैग लाइन के साथ बाबा बालमुकुंद आचार्य 'बाबा बवाली' के नाम से भी पहचाने जाने लगे है। बाबा कहते है कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक धर्म या जाति विशेष की पार्टी नहीं है यह सभी धर्म और समाजों को साथ लेकर चलने वाली है। बल्कि कांग्रेस के राज में अल्पसंख्यकों का सही से विकास नहीं हुआ और उन्हे आगे बढ़ने के अवसर नही मिले। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को वोट के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य से दूर रखा है। 

 

यह भी पढ़े: पायलट से दूर हुआ राजस्थान! गुर्जर-युवाओं से टूटेगा कांग्रेस का साथ?

 

48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे बाबा 

 

28 दिसंबर 1976 को जन्मे बाबा बालमुकुंद आचार्य आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। हालांकि उनका यह सेलिब्रेशन अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में निकलेगा। 'मॉर्निंग न्यूज़ इंडिया' की तरफ से 'बाबा बालमुकुंद आचार्य' को 48वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

22 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

53 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago