स्थानीय

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बाद देश में सियासी बवाल मचा हुआ है, कई भाजपा नेताओं के विवादित बयान सामने आ गए है। कोई कांग्रेस के लोगों को दफनाने की बात कर रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस राहुल गांधी की जान को खतरा बताकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रही है। अब एक बीजेपी सांसद ने ऐसा विवादित बयान दिया है। जिससे माहौल और भी गरमा गया है, आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान

एनडीए के नेता लगातार लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। अब बीजेपी के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने एक और विवादित बयान दिया है। अनिल बोंडे ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण एक विवादित टिप्पणी की है, राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए। यह टिप्पणी शिवसेना के बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ के बयान के बाद आई है। संजय गायकवाड़ ने कहा था कि आरक्षण खत्म करने वाले राहुल गांधी के बयान पर जो भी उनकी जीभ काट कर लाएगा उसे वह 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। विवादित बयान के बाद संजय गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी वह एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। दरअसल गायकवाड़ से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया था।

यह भी पढ़ें : इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

गायकवाड़ ने भी दिया था विवादित बयान

इस पर संजय गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर कांग्रेस का कोई कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा। ‘अब एनडीए के नेता एक के बाद एक राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। बोंडे ने कहा, ‘जीभ काटने की भाषा उचित नहीं है, लेकिन अगर कोई विदेश में जाकर कुछ भी अपशब्द कहता है, तो उसकी जीभ काटने से अच्छा है कि उसे जला दिया जाए। चाहे राहुल गांधी हों या ज्ञानेश महाराव। ऐसे लोगों की जीभ जला देना उचित है।

हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी

बता दें कि ज्ञानेश महाराव एक लेखक हैं, जिन पर हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आइए अब यह भी जान लेते हैं कि राहुल गांधी ने अमेरिका में ऐसा क्या कह दिया जिसकी वजह से इतना बवाल हो रहा है, दरअसल अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से कहा था कि कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब ‘भारत में भेदभाव खत्म हो जाएगा, अभी भारत एक निष्पक्ष देश नहीं है। देश में 90 फीसदी आबादी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों की है। राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के बाद कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। गायकवाड़ और बोंडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। राजस्थान में भी कांग्रेस इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago