Categories: स्थानीय

BJP की मुस्लिम नेता Nauksham Chaudhary ने रचा इतिहास, गहलोत की मंत्री को ऐसे हराया

 

BJP Muslim Candidates Won in Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। प्रदेश की राजनीति में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने इस बार राजस्थान के चुनावी मैदान में एकमात्र मुस्लिम कैंडिडेट नौक्षम चौधरी (Muslim Candidate Nauksham Chaudhary) को मैदान में उतारा था, जिन्होंने कामां विधानसभा से बड़ी जीत दर्ज की है। 

 

जीती भाजपा की इकलौती मुस्लिम प्रत्याशी 

 

नौक्षम चौधरी 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से राजस्थान में एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी थी। कामां विधानसभा से जीत के बाद नौक्षम चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर कामां की जनता का आभार जताया। लिखा-''धन्यवाद! कामां परिवार, जीत गया आपका आशीर्वाद और प्यार।''

 

नौक्षम ने गहलोत की मंत्री को हराया 

 

राजस्‍थान के भरतपुर इलाके में Kaman Assembly Constituency से भाजपा उम्‍मीदवार नौक्षम चौधरी ने कुल 78646 वोट हासिल किए। निर्दलीय मुख्‍तयार अहमद (Mukhtyar Ahmed) को 64740 वोट मिले। जीत का अंतर 13906 रहा। राजस्थान सरकार (Rajasthan Sarkar) में निवर्तमान शिक्षा राज्यमंत्री कांग्रेस की जाहिदा खान (Zahida Khan) तीसरे स्‍थान पर रही। जाहिदा ने 58130 वोट प्राप्त किये। 

 

यह भी पढ़े: राजस्थान चुनावों में इन 6 मुस्लिम उम्मीदवारों ने मारे छक्के, कोई नहीं टिक पाया सामने

 

 

हरियाणा चुनाव में मिली थी हार 

 

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में नौक्षम चौधरी की जीत इस लिए भी खास है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा ने नौक्षम को पुन्हाना सीट (Punhana Seat Election) से टिकट दिया था, मगर हरियाणा में नौक्षम चुनाव हार गई थी। अब राजस्‍थान (Rajasthan News) में इन्‍हें जीत मिली है। नौक्षम की मां हरियाणा कैडर में आईएएस व पिता रिटायर्ड जज हैं। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

7 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

8 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

8 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago