Categories: स्थानीय

भाजपा ने टटोलनी शुरू की प्रदेश की नब्ज, 200 सीटों को साधने की कवायद शुरू

  • भाजपा ने कसी कमर
  • चुनाव प्रचार किया शुरू

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पांच राज्यों के 200 विधायक जयपुर पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 200 विधानसभा क्षेत्रों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगी। इसके लिए भाजपा की और से विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में भाजपा रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रही है। भाजपा ने मैदान में उतर कर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़े:  वीराने में बसे है बाबा भूतेश्वर, अद्भुत है मंदिर की कहानी

 

200 विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व टिकट का बंटवारा करने से पहले विधानसभा की नब्ज टटोलने में लगा है। भाजपा की और से अलग-अलग राज्यों के 200 विधायकों की फौज मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन विधायकों के द्वारा 200 विधानसभा सीटों का दौरा कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड तैयार होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व को सौपा जाएगा। टिकट का बंटवारा करने के दौरान इस रिपोर्ट कार्ड का अहम रोल रहेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती यही कारण है की भाजपा लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई है।

 

यह भी पढ़े: TOP TEN – 20 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

बूथ स्तर पर होगा बैठक का आयोजन

भाजपा सत्ता में आने के लिए अलग-अलग प्लान तैयार कर काम में लगी हुई है। भाजपा ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान, दुष्कर्म जैसे मामलों को लेकर जमकर हंगामा किया है। भाजपा ने अब 200 विधायकों को बुलाया है। जिसमें 24 विधायक हरियाणा से, 8 विधायक दिल्ली से, 72 विधायक गुजरात, 69 विधायक उत्तर प्रदेश से तथा 27 विधायक उत्तराखंड से बुलाए गए है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा संगठन की रीति नीति होती है। अल्पकालीन प्रवास के तौर पर विधायक अन्य राज्यों के चुनाव में जाते हैं। सभी विधायक एक-एक विधानसभा में जाएंगे। साथ ही बूथ स्तर पर बैठक लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago