जयपुर। भाजपा प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार जयपुर आए। जोशी इस दौरान एक्शन मोड में दिखे। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने भाजपा नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान प्रहलाद जोशी ने सभी नेताओं को नसीहत भी दी। जोशी ने सभी नेताओं को डॉन्ट बी ओवर कॉन्फिडेंट रहने को कहा। भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं।
राजस्थान में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को दी गई हैं। जोशी नियुक्ति के बाद पहली जयपुर पहुंचे। जोशी ने आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जोशी ने क्षेत्रों की स्थिति का आंकलन कर सर्वे करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री जोशी ने भाजपा नेताओं को कर्नाटक चुनाव से सबक लेने को कहा। जोशी ने भाजपा नेताओं से कहा कर्नाटक की तरह ओवर कॉन्फिडेंस ना बने। धरातल पर काम करें ओर संगठन का फीडबैक मुझे देते रहें।
बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा सभी के सहयोग से चुनाव जीता जाएगा। प्रभारी मंत्री जोशी ने सभी को बूथ मजबूत करने के लिए जुटने के लिए कहा। जोशी ने कहा सभी बूथ स्तर पर कार्य करें बूथ मजबूत होगा तो हम चुनाव जीत सकेंगे। जोशी ने इस दौरान कहा केंद सरकार की और से राज्यों को पूरा सहयोग मिल रहा हैं। केंद्र की और से राजस्थान को बजट भी भरपूर मिल रहा हैं। जोशी ने कहा आज सीएम अशोक गहलोत केंद्र सरकार के कारण ही फ्री बिजली जैसी योजनाओं को लेकर आ रहे हैं। चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी 10 अगस्त के बाद चुनाव को देखते हुए लगातार राजस्थान में रहेंगे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…