Categories: स्थानीय

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ हाई कोर्ट इकाई ने किया गहलोत का पुतला दहन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ हाई कोर्ट इकाई जयपुर द्वारा आज हाईकोर्ट जयपुर परिसर में गांधी चौक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भाग लिया। भाजपा हाई कोर्ट इकाई के अध्यक्ष श्री मनु भार्गव ने कहा कि न्यायालय को इस मामले में स्वत ही संज्ञान लेना चाहिए नहीं तो अधिवक्ताओं की याचिका पर तो कम से कम संज्ञान लेना ही चाहिए। यह अब तक का अवमानना का सबसे बड़ा मामला है। जहां संविधान की शपथ लिया हुआ व्यक्ति संविधान के प्रमुख स्तंभ न्यायपालिका के ऊपर इस प्रकार से गंभीर प्रहार करने का कार्य कर रहा है। हाई कोर्ट इकाई के सहसंयोजक और हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राघव ने कहा कि अशोक गहलोत ने न्यायपालिका पर अपमानजनक टिप्पणी कर सभी प्रकार सीमाओं का उल्लंघन किया है। 

 

यह भी पढ़ें : टिकट कटने के कयास से नाराज पूर्व मंत्री ने कहा, मेरे खानदान को टिकट नहीं दिया तो पक्का हारेगी कांग्रेस

जयपुर संभाग प्रभारी और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रक्षपाल कुलदीप ने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में अशोक गहलोत के पुतले का दहन करेगा। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट सौरभ सारस्वत ने कहा कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राज्यपाल महोदय को भी इस संदर्भ में विधि प्रकोष्ठ के द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एवं बार काउंसिल ऑफ के पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

 

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: टिकट बंटवारे में किसकी चलेगी- CM गहलोत या पायलट? जानें क्या है पार्टी की तैयारी

योगेंद्र सिंह तंवर ने मुख्य न्यायाधीश को लेटर पिटीशन प्रस्तुत की है जिसने मांग की गई है कि अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। कार्यक्रम के दौरान लेटर पिटीशन का वाचन किया गया।  हाई कोर्ट इकाई के सहसंयोजक वीरेंद्र गोदारा, कार्यालय प्रभारी हरीश कांडपाल, हाई कोर्ट बार की पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति की सदस्य निधि खंडेलवाल, सुमन शर्मा, महीपत मीणा, राजेंद्र सिंह शेखावत, राम रतन गूजर, ऋषि राज सिंह राठौर, प्रकाश ठाकुरिया, राम सिंह भाटी, ओंकार सिंह राजपुरोहित, परीक्षित सिंह कोछोर, हनुमान बैरवा सहित अनेक प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

24 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago