जयपुर। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की और से पोलिंग बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा हैं। साथ ही साथ मतदाताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की और से दस राज्यों से विस्ताराकों को भी बुलाया गया हैं। विस्ताराकों के द्वारा पोलिंग बूथों को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
एक मंडल में 50 पोलिंग बूथ आते हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट डालने की अपील भी की जा रही हैं। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले कई सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा।
भाजपा की और से बीकानेर में 5 जुलाई को पशुपालाकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया हैँ। बिकानेक के बाद भाजपा की और से झुंझनूं में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पशुपालक सम्मेलन के जरिए भाजपा किसानों को अपने पक्ष में करेगी। नियुक्त किए गए विस्तारक को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा पार्टी को मजबूत कर मतदाताओं से सीधा संपर्क करने के लिए यह नियुक्तीयां की गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा पशुपालक किसान सम्मेलन में किसानों की पीड़ा को सुना जाएगा। किसानों की पीड़ा व किसानो की समस्या से सरकार को अवगत करवाया जाएगा। भाजपा की ओर से राजधानी जयपुर में महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 18 जुलाई को अजमेर में युवा सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। युवा सम्मेलन में युवाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…