Categories: स्थानीय

Rajasthan Elections 2023: वसुंधरा राजे के बिना चुनाव जीत सकेगी भाजपा? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है। वहीं, 3 दिसंबर को मतदान का परिणाम सामने आएगा। मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरफ से जीत के लिए जोर-आजमाइश करते दिखाई दे रहे है। एक तरफ कांग्रेस ने अभी तक कोई भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा (BJP) बिना सीएम फेस के मैदान में उतरने का फैसला कर चुकी है। 

 

वसुंधरा नहीं है सीएम फेस 

 

भाजपा ने इस बार अपनी कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे को किनारे कर दिया है। हर बार भाजपा वसुंधरा के चेहरे पर ही राजस्थान में चुनाव लड़ती रही है। लेकिनइस बार वसुंधरा राजे नहीं बल्कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी और कमल के निशान को लेकर ही चुनावी रण ने हुंकार भरी है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: 'AAP' की हुई गौरी नागौरी, झाड़ू लेकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव

 

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा 

 

इसी बीच एबीपी और सी वोटर का सर्वे सामने आया है। इसमें लोगों से यह पूछा गया कि वसुंधरा राजे के चेहरे के बिना चुनावी मैदान में उतरना भाजपा के लिए फायदेमंद रहेगा या भारी पड़ेगा। सर्वे में चौकाने वाले परिणाम सामने आये, जिसके अनुसार 43 फीसदी लोगों ने इस भाजपा के लिए फायदेमंद बताया। वहीं, 42 फीसदी लोगों ने माना कि, यदि भाजपा वसुंधरा राजे के चेहरे के बिना राजस्थान में चुनाव लड़ती है तो उसे नुकसान होगा। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: कॉफी 13, समोसा 12 रुपए में, आयोग ने जारी की चुनावी खर्च की रेट लिस्ट

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 मिन ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

12 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

14 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

15 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

16 घंटे ago