जयपुर। राजस्थान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा को पूरा फोकस इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव पर हैं। यही कारण है की पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह जैस बड़े नेताओं द्वारा लगातार सभाए की जा रही हैं। राजस्थान का दौरा किया जा रहा हैं। भाजपा नेता गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण, महिला उत्पीडन जैसे आरोप लगाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के द्वारा फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसके लिए पार्टी की और से नए विभाग को सक्रिय भी किया गया हैं।
भाजपा ने रणनीति में कई बड़े बदलाव किए
भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड़ मे आ चुकी है। भाजपा ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति में कई बड़े बदलाव किए है। अब भाजपा का पूरा फोकस राजस्थान पर है। भाजपा कर्नाटक चुनाव हारने के बाद अब राजस्थान में सरकार बनाने के लिए जीत का बिगुल बजा रही है। भाजपा जनसभाओं के माध्यम से हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। महाजनसंपर्क अभियान की बात करे तो इसके तहत मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी संवाद, व्यापारी संवाद, के साथ ही अन्य शामिल हैं।
पॉलिटिकल फीडबैक नामक यह विभाग चुनावी राज्यों में जीत के फार्मूलों के ऊपर काम करेगा। पार्टी इस बार जीतने योग्य उम्मीदवारों पर अपना दाव खेलेगी। जिसमें इस विभाग की अहम भूमिका रहेगी। ग्राउंड से वास्तविक फीडबैक पार्टी को समय से पहले मिल जाने से पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा। इस विभाग के द्वारा जातिगत समीकारणों का एनालिसिस भी किया जाएगा। इसके जरिए पता लगाया जाएगा पिछले चुनाव मे किस जाति का विरोध सबसे ज्यादा देखने को मिला था। उसके बाद पार्टी की और से उस पर कार्य किया जाएगा।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…