Categories: स्थानीय

भाजपा का सवाल सिर्फ 14 लाख लोगों को ही सब्सिडी क्यों?

जयपुर- आगामी विधानसभ चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनावी मोड में है। एक तरफ जहा कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार रिपिट करने का हर संभव प्रयास कर रही है वही भाजपा कांग्रेस को हटाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरी हुई है। अब ऐसे में दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कांग्रेस सरकार लगातर जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणाए कर रही है तो वही भाजपा लगातार गहलोत सरकार को घेरे हुए है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अर्न्तगत 60 करोड़ रूपए 14 लाख परिवारों को ट्रांसफर किए हैं। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब केंद्र सरकार ने 76 लाख उज्जवला परिवारों का डाटा दिया है तो सरकार ने 14 लाख परिवारों को ही सब्सिडी क्यों ट्रांसफर की है? भाजपा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब उज्जवला योजना में 200 रूपए केंद्र सरकार की और से दिए जा रहे है तो गहलोत जनता को यह क्यों नहीं बताते।

कांग्रेस सरकार लगातर बयान जारी कर रही है। कांग्रेस सरकार का कहना है महंगाई राहत कैंप में सभी को लाभ दिया जाएगा। मगर भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा सब्सिडी मामले को लेकर गहलोत पर निशाना साधे हुए है।

भाजपा का सवाल आखिर बाकी को लाभ कब

राजस्थान में उज्जवला योजना के भीतर चयनित और बीपीएल परिवारों को इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना में जोड़ा गया है। अब भाजपा ने सवाल करते हुए कहा 14 लाख के अलावा इस योजना में शामिल परिवारों को इसका लाभ कब दिया जाएगा। इस पूरे मामले में गहलोतर सरकार का बयान भी सामने आया है। सरकार ने कैंपों में पंजीयन के बाद लाभ हस्तांतरण करने की बात कही है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago